ईरान में फ्यूल टैंकर में धमाका: 11 लोगों की मौत, 7 घायल

Updated:
विज्ञापन

फ्यूल टैंकर में धमाके के बाद उठता धूंआ, फोटो ANI

Iran Fuel Tanker Explosion: पश्चिमी ईरान में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार, एक फ्यूल टैंकर में हुए भीषण धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Iran Fuel Tanker Explosion: यह दुर्घटना कुर्दिस्तान प्रांत के सनंदाज काउंटी को हमदान प्रांत के हमदान काउंटी से जोड़ने वाले इंटरसिटी रूट पर हुई. कुर्दिस्तान यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के प्रमुख बाबक होदाई ने बताया कि धमाका इतना तीव्र था कि इसकी चपेट में आकर आस-पास की कई गाड़ियों में भी आग लग गई.

विज्ञापन

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स ने घायलों को तुरंत सनंदाज के एक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जबकि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी रहा.

जुलाई में भी हुआ था टैंकर में धमाका

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा जुलाई में हुई एक अन्य घटना के बाद सामने आया है. तब होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में एक तेल टैंकर नौसैनिक माइन से टकरा गया था, जिससे उसमें धमाका हो गया था.

अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वह जहाज तेहरान द्वारा तय किए गए रास्तों से भटक कर समुद्री आवाजाही के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया था. चेतावनी दिए जाने के बावजूद जहाज रास्ते से भटक गया और विस्फोटक उपकरण से टकरा गया.

अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन क्रूड ऑयल टैंकरों को बनाया निशाना

इस बीच, वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन कच्चे तेल के टैंकरों पर हमला किया. अमेरिकी सेना ने शनिवार को घोषणा की कि यह कार्रवाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में की गई है.

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने जानकारी दी कि 5 सितंबर को यह कार्रवाई की गई. CENTCOM के अनुसार, उनका एक एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर ईरानी मिसाइल हमलों से सुरक्षित बचने में कामयाब रहे और इस दौरान किसी भी अमेरिकी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुaचा है.


ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, बोला- शिपिंग में दखल दिया तो होगा और भीषण हमला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola