पाकिस्तान पर ईरान की एयर स्ट्राइक, ‘मारे गए दो बच्चे और तीन लड़कियां’, विदेश मंत्रालय का दावा

ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हवाई हमला किया है. ईरानी समाचार ईरान ने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के पाकिस्तान के अंदर स्थित ठिकानों पर हमले किए. वहीं, घटना की शुरुआत में पाकिस्तान ने इस हमले की खबरों को खारिज कर दिया था लेकिन बाद में विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई और खबर की पुष्टि की.
Iran Attack On Pakistan : ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हवाई हमला किया है. ईरानी समाचार सूत्रों की मानें तो ईरान ने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के पाकिस्तान के अंदर स्थित ठिकानों पर मंगलवार देर रात को हमले किए. वहीं, घटना की शुरुआत में पाकिस्तान ने इस हमले की खबरों को खारिज कर दिया था लेकिन बाद में विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई और खबर की पुष्टि की. सरकारी ईरना समाचार एजेंसी और टीवी ने कहा था कि हमले के लिए मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है.
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान ईरान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र के अकारण उल्लंघन और पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गईं. पाकिस्तान की संप्रभुता का यह उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हो सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के गंभीर परिणाम होंगे. जानकारी हो कि जैश अल-अदल सुन्नी आतंकवादी समूह है जो मुख्य तौर पर पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है.
पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है. पाकिस्तान में यह हमला ईरान द्वारा इराक और सीरिया में इसी तरह के हमले किए जाने के एक दिन बाद किया गया है. पाकिस्तान ने ‘‘अपनी संप्रभुता के इस उल्लंघन’’ की कड़ी निंदा करने के लिए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर ईरान के इस कृत्य को उसके ‘‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन’’ बताया है.
Also Read: ईरान ने उत्तरी इराक और सीरिया में किए हमले, बढ़ा तनाव
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने आतंकी समूह के ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उस स्थान का उल्लेख नहीं किया जहां यह हमला हुआ लेकिन ऐसा संदेह है कि ये ठिकाने बलूचिस्तान में थे. पाकिस्तान के अनुसार, इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान अपनी संप्रभुता के उल्लंघन का कड़ा विरोध करता है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.’’ जैश अल-अदल सुन्नी आतंकवादी समूह है जो मुख्यत: पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










