'PM Modi और भारत से माफी मांगें मुइज्जू', जम्हूरी पार्टी के नेता की नसीहत, विपक्ष कर रहा महाभियोग की तैयारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2024 5:56 PM

विज्ञापन

India Maldives Conflict: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर दबाव बढ़ता जा रहा है. विपक्ष महाभियोग लाने की तैयारी में जुटा है तो वहीं जम्हूरी पार्टी के एक नेता ने उन्हें भारत और पीएम मोदी से औपचारिक रुप से माफी मांगने को कहा है.

विज्ञापन

India Maldives Conflict: भारत के साथ राजनीतिक खींचतान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए काफी महंगी पड़ती जा रही है. पहले तो भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाना काफी कम कर दिया है.  और अब विपक्ष का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में जम्हूरी पार्टी के नेता कासिम इब्राहिम ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुइज्जू से कहा कि वो भारत के लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक रूप से माफी मांगे. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्हूरी पार्टी के नेता कासिम इब्राहिम ने कहा कि पड़ोसी देश के बारे में हमें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए जो दोनों देशों के रिश्ते को प्रभावित करती हैं. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के प्रति हमारा दायित्व है जिस पर हमें हर हाल में विचार किया जाना चाहिए.

राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में विपक्ष
गौरतलब है कि मालदीव का मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. वहीं उनके मंत्रिमंडल में तीन सदस्यों को लाने के लिए सोमवार को संसद में हुए मत-विभाजन में उन्हें मंजूरी नहीं दी गयी. खबरों में यह दावा किया गया. इससे पहले रविवार को संसद में सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच चीन समर्थक राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर विवाद हो गया था. मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव में भारत से अच्छे संबंध रखने वाले निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हरा दिया था.

सन डॉट कॉम ने एमडीपी के एक सांसद के हवाले से कहा कि एमडीपी ने डेमोक्रेट के साथ साझेदारी में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त संख्या में हस्ताक्षर करा लिए हैं. हालांकि, उन्होंने अभी इसे जमा नहीं किया है. द एडिशन डॉट एमवी की खबर के अनुसार एमडीपी के संसदीय समूह की सोमवार को हुई बैठक में महाभियोग प्रस्ताव को जमा करने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया. द सन डॉट कॉम ने लिखा है कि संसद के स्थायी आदेशों के साथ संविधान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पर 56 वोट के साथ महाभियोग चलाया जा सकता है. संसद ने हाल में अपने स्थायी आदेशों में संशोधन किया था ताकि महाभियोग प्रस्ताव पेश करने की प्रक्रिया को आसान किया जा सके. बतै दें, मालदीव की संसद में कुल 80 सदस्य हैं. मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के 45 सदस्य हैं और इसकी सहयोगी ‘द डेमोक्रेट्स’ के 13 सदस्य हैं. पीपीएम-पीएनसी के सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव्स के दो वहीं पीपल्स नेशनल कांग्रेस के 13 सदस्य हैं.

भारत से क्यों छिड़ा है राजनीतिक विवाद
बीते कुछ दिनों से भारत और मालदीव के बीच राजनीतिक लड़ाई जारी है. दरअसल कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने लक्षद्वीप गये थे. इस दौरान उन्होंने स्नॉर्कलिंग किया था. साथ ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की कई सुंदर तस्वीरों को शेयर भी किया था. इधर पीएम मोदी के पोस्ट पर मालदीव सरकार के कुछ मंत्रियों ने तंस कस दिया और पीएम मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक बातें कही. इस घटना के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई. भाषा इनपुट के साथ


Also Read: ‘चीन से डरने की जरूरत नहीं…’ आईआईएम मुंबई में बोले जयशंकर, पीएम मोदी के साथ काम करने को बताया रोमांचक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola