ePaper

India-china Tension : भारत-चीन तनाव पर अमेरिका की पैनी नजर, जानें बाइडन प्रशासन ने क्या कहा

Updated at : 10 Feb 2021 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
India-china Tension : भारत-चीन तनाव पर अमेरिका की पैनी नजर, जानें बाइडन प्रशासन ने क्या कहा

Galwan Valley: ADDS THE LOCATION DETAILS - This satellite photo provided by Planet Labs shows the Galwan Valley area in the Ladakh region near the Line of Actual Control between India and China Tuesday, June 16, 2020. A clash high in the Himalayas between the world’s two most populated countries claimed the lives of 20 Indian soldiers in a border region that the two nuclear armed neighbors have disputed for decades, Indian officials said Tuesday.AP/PTI Photo(AP17-06-2020_000020A)

India-china Tension : पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है. अमेरिका भारत-चीन सीमा के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है. joe biden attack on china, Xi jinping ,pm modi ,china bharat yudh

विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है. अमेरिका भारत-चीन सीमा के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है. अमेरिका ने अपने पड़ोसियों को डराने-धमकाने के चीन के रवैए पर चिंता व्यक्त की है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं. हम भारत एवं चीन की सरकारों के बीच जारी वार्ता से अवगत हैं और सीधी वार्ता और उन सीमा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार समर्थन कर रहे हैं. भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर गतिरोध चल रहा है.

पिछले महीने नौवें दौर की सैन्य बातचीत में भारत और चीन के बीच सेनाओं को जल्द से जल्द हटाने और पूर्वी लद्दाख में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निरंतर ‘‘प्रभावी प्रयास करने” पर सहमति बनी थी। एक सवाल के जवाब में प्राइस ने कहा कि हम पड़ोसियों को डराने धमकाने के चीन के लगातार जारी रवैये से चिंतित हैं। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मामले में साझा समृद्धि, सुरक्षा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे.

Also Read: जो बाइडेन ने चीन को सुनाई खरी-खोटी, कहा- चुनौतियों का सीधे सामना करने को अमेरिका तैयार

बाइडन प्रशासन ने विश्व की एक प्रमुख शक्ति के रूप में भारत के उदय का किया स्वागत : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया और कहा कि वह भारत के विश्व की एक प्रमुख शक्ति के रूप में उदय और क्षेत्र के एक प्रहरी के रूप में उसकी भूमिका का स्वागत करता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत, हिंद- प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम साझेदार है. हम भारत के विश्व की एक प्रमुख शक्ति के रूप में उदय और क्षेत्र के एक प्रहरी के रूप में उसकी भूमिका का स्वागत करते हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola