California Wildfire: सैटेलाइट से आई लॉस एंजेलिस में फैली आग की भयावह तस्वीर, दिख रहा तबाही का मंजर, Photos

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jan 2025 5:37 AM

विज्ञापन

California Wildfire

California Wildfire: लिफोर्निया में लगी आग तेजी से अन्य जगहों पर फैल रही है. आग के कारण लॉस एंजिल्स के बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. इस पर काबू पाने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है. सैटेलाइट इमेज में साफ नजर आ रहा है कि आग कितनी भयावह है. 10,000 से ज्यादा इमारतों को आग ने जलाकर खाक कर दिया है.

विज्ञापन

California Wildfire: अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग लगातार फैल रही है. इस सप्ताह आग की दो बड़ी घटनाओं ने कम से कम 10,000 इमारतों समेत अन्य संरचनाओं को जलाकर खाक कर दिया है. आग से इतने बड़े पैमाने पर तबाही इससे पहले कभी नहीं देखी गई है. लिफोर्निया में तेज हवाओं के चलते आग लगातार फैल रही है. इससे लॉस एंजिल्स के बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. आग पर काबू पाने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है.

लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. आग कैनेथ नामक नयी जगह पर भी धधक गई है. वहां के लोगों से इलाके से हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है.

Los angeles fire

आग की सैटेलाइट इमेज भी आई है, जिसे देखने से साफ हो जाता है कि अमेरिका में फैल रही यह आग कितनी भयावह है. जंगल की आग ने शहरों के भी बड़े हिस्से को अपनी जद में ले लिया है.

शुक्रवार को आग केनेथ में फैला इसके बाद इसकी जद में वेस्ट हिल्स के आस-पास के इलाकों और वेंचुरा काउंटी पास स्थित सैन फर्नांडो घाटी भी आ गई. लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास लगी भीषण आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक आग के कारण करीब 50 वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र झुलस गया है. करीब 180,000 लोगों को हटाया जा रहा है. आग के कारण कितना नुकसान हुआ है इसका तो अभी अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका है. 10,000 इमारत जलकर खाक हो चुकी है.

California wildfire

जंगल में लगी भीषण आग के कारण कई सितारों के घर भी तबाह हो गए. मूर का पासाडेना के पास अल्ताडेना इलाके में स्थित घर आग में जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया है. इसके अलावा आग के कारण अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड के घरों को भी आग ने नुकसान पहुंचाया है.

कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में फैली आग अब रिहायशी इलाकों को भी जला रही है. आग की जद में हॉलीवुड हिल्स भी आ गया है. हॉलीवुड के कई सितारों का आशियाना भी भीषण आग में जलकर खाक हो गया है. आग पर काबू पाने के उपाय किये जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola