होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले के बाद जहाज में लगी आग, चालक दल रेस्क्यू; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर
होर्मुज स्ट्रेट से पार होते जहाज, फोटो एएनआई एक्स
Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में सोमवार को एक वाणिज्यिक पोत पर मिसाइल हमला हुआ, जिसके बाद जहाज में भीषण आग लग गई. हादसे के बाद चालक दल (क्रू) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
Hormuz Strait Ship Attack: ब्रिटेन की समुद्री व्यापार एजेंसी (UKMTO) ने इस घटना की पुष्टि की और बताया- मिसाइल हमले के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने जहाज छोड़ दिया था, जिन्हें बाद में एक टग बोट की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया.
ओमान के कुमजार के पास हुआ हमला
UKMTO के अनुसार, यह हमला ओमान के कुमजार से लगभग 15 किलोमीटर (8 समुद्री मील) उत्तर-पश्चिम में हुआ. एजेंसी ने बताया कि बिना क्रू के यह जलता हुआ पोत फिलहाल समुद्र में लावारिस बह रहा है और आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. क्षेत्र से गुजरने वाले अन्य जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी गई है.
अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले
अमेरिका ने अपने एक और सैनिक की मौत की पुष्टि के बाद सोमवार को ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरेज को निशाना बनाकर हवाई हमले किए. ईरान ने जवाबी हमले करते हुए बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया. बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है. ईरान के साथ जारी संघर्ष में अब तक अमेरिका के 17 सैनिक मारे जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: लगातार 9वीं रात ईरान पर बरसे अमेरिकी बम: तबरीज-चाबहार में धमाकों से हड़कंप, होर्मुज में बढ़ा टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए