Hamas Israel War: क्या मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार! इजरायली सेना कर रही है जांच
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2024 9:45 PM
Hamas Israel War
Hamas Israel War: इजराइल की सेना ने कहा है कि उसके हमले में तीन आतंकी मारे गये हैं. अब सेना इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हमले में याह्या सिनवार भी मारा गया है. इस्माइल हानिया के बाद याह्या सिनवार हमास का शीर्ष नेता चुना गया है. अगर इजराइल के हमले में सिनवार की जान गई है तो यह हमास के लिए बड़ा झटका होगा.
Hamas Israel War: बीते एक साल से ज्यादा समय से इजराइल हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है. पूरा गाजा इजराइली हमले से तबाह हो गया है. इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि क्या इजराइल के हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार मारा गया है. बता दें, इजराइली सेना ने गुरुवार को को एक बयान में कहा कि गाजा में अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए हैं. हालांकि, सेना ने इस बारे में और कुछ जिक्र नहीं किया है. सेना ने तीनों की पहचान की भी पुष्टि नहीं की है. इस बीच संभावना जताई जा रही है कि क्या उनमें से एक सिनवार था.
इजराइल की सेना कर रही है जांच
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसके हमले में तीन आतंकी मारे गये हैं. अब सेना इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हमले में याह्या सिनवार भी मारा गया है. बता दें, सिनवार सात अक्टूबर, 2023 को हुए इजराइल पर हमास के हमले का मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के हमले में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिनवार को समूह के शीर्ष नेता के रूप में चुना गया था. इसके बाद से ही इजराइल की सेना उसे निशाने पर लेकर हमला कर रही थी.
गाजा पर जारी है इजराइल का हमला
इधर, गाजा पर इजराइल का हमला लगातार जारी है. गुरुवार को उत्तरी गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजराइल ने हमला किया. बताया जा रहा है कि हमले में पांच बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि हमले में स्कूल में जमा हुए दर्जनों हमास और इस्लामिक जिहाद चरमपंथियों को निशाना बनाया गया. यह हमला जबालिया स्थित अबू हुसैन स्कूल पर हुआ, जो उत्तरी गाजा में एक शहरी शरणार्थी शिविर है. बता दें, यहां इजराइल एक सप्ताह से अधिक समय से बड़ा हवाई और जमीनी अभियान चला रहा है.
हमास के लिए हो सकता है बड़ा झटका
इस्माइल हानिया के बाद याह्या सिनवार हमास का शीर्ष नेता चुना गया है. अगर इजराइल के हमले में सिनवार की जान गई है तो यह हमास के लिए बड़ा झटका होगा. सिनवार की मौत का पूरे मिडिल ईस्ट पर बड़ा प्रभाव दिख सकता है. जाहिर है गाजा में सिनवार से बड़ा कोई भी हमास का लीडर नहीं है. ऐसे में उसकी मौत से हमास में नेतृत्व की कमी हो सकती है. वहीं उसकी मौत से खाड़ी इलाके में युद्ध तेज होने का खतरा भी मंडरा रहा है. इससे पहले हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के नाराज ईरान ने इजराइल पर मिसाइल से हमला किया था. ऐसे में अगर एक बार फिर ईरान कोई एक्शन लेता है तो मिडिल ईस्ट में बड़ी लड़ाई छिड़ने का भी खतरा हो सकता है. भाषा इनपुट के साथ
बहराइच हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










