Sheikh Hasina: शेख हसीना समेत 45 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट, 18 नवंबर तक होना होगा पेश, जानिए अब कहां हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2024 7:17 PM

विज्ञापन

sheikh hasina

Sheikh Hasina:बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं. बांग्लादेश की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. अपने देश से छोड़ने के बाद हसीना भारत आ गई थीं. भारत से उनका कार्यक्रम यूरोप के किसी देश में जाने का था. इस बीच बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. कोर्ट ने छात्रों के आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराध के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग के अन्य नेताओं सहित 45 लोगों के खिलाफ गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. ढाका ट्रिब्यून न्यूज पेपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना, अवामी लीग पार्टी के शीर्ष नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ वारंट पुनर्गठित न्यायाधिकरण की ओर से शुरू की गई न्यायिक कार्यवाही के पहले दिन जारी किया गया.

दो याचिकाएं की गई थीं दायर
अभियोजन पक्ष ने पूरे मामले में न्यायाधिकरण में दो याचिकाएं दायर की थीं. साथ ही शेख हसीना समेत अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अपील की थी. मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम के हवाले से डेली स्टार ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके अनुसार न्यायाधीश मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने गिरफ्तारी का आदेश पारित किया है. उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को हसीना सहित 46 अन्य आरोपियों को 18 नवंबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करने का निर्देश दिया है.

60 से ज्यादा आरोप दर्ज
बता दे बांग्लादेश में प्रदर्शन-हिंसा और तख्तापलट के बाद से अबतक शेख हसीना, उनकी अवामी लीग पार्टी और 14 दलों के गठबंधन के अन्य नेताओं, पत्रकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पूर्व शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ न्यायाधिकरण में जबरन गायब करने, हत्या और सामूहिक हत्याओं की 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं. बता दें, आठ अगस्त को कार्यभार संभालने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा था कि वह पूर्व पीएम शेख हसीना के कई नेताओं के खिलाफ आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाएगी.

अभी कहां हैं शेख हसीना?
बांग्लादेश में आंदोलन और तख्तापलट के बाद शेख हसीना आनन-फानन में भागकर भारत आ गई थीं. उसके बाद से कयास गलाए जा रहे थे कि वो यूरोप के किसी देश जा सकती हैं . हालांकि फिलहाल वो भारत में ही रह रहीं हैं. माना जाता है कि वे वर्तमान में वहां किसी अज्ञात स्थान पर रह रही हैं. पूर्व पीएम हसीना पर लगभग 200 मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकतर मामले सामूहिक छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं से संबंधित हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read:Bahraich Violence: बहराइच हिंसा पर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपी का एनकाउंटर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola