Video : साथी बाढ़ में बह गये, हम काठमांडू में थे इसलिए बच गये, बिहार के मजदूर ने सुनाया दर्द
नेपाल बाढ़ में बिहार के मजदूर बहे (Photo: PTI)
Video : नेपाल में अचानक आयी भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. रविवार (30 अगस्त) तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 788 हो गयी, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग अपनों की तलाश करते नजर आ रहे हैं.
Video : नेपाल के नुवाकोट में अचानक आयी बाढ़ ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है. तबाही के बाद लोग हाथों में अपनों की तस्वीरें लेकर उन्हें हर जगह खोज रहे हैं. कुछ ही घंटों में तेज बहाव ने घरों, सड़कों और पुलों को तबाह कर दिया, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में बिहार से नेपाल कमाने गये कई मजदूर भी शामिल हैं.
आपके शहर में
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक शख्स ने बताया कि हादसे वाले दिन कुछ मजदूर अपने साथियों को वहीं छोड़कर सामान खरीदने काठमांडू चले गये थे. इसी वजह से वे बाढ़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. अब वे वापस बाढ़ प्रभावित इलाकों में लौटे हैं और अपने साथियों को खोज रहे हैं. उनकी आंखों में अपनों के मिलने की उम्मीद है, लेकिन हर गुजरते पल के साथ चिंता भी बढ़ती जा रही है.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood : जिस तरह की झील से नेपाल में आई तबाही, वैसी ही 200 ग्लेशियर लेक भारतीय सीमा में
मरने वालों की संख्या बढ़कर 788 हुई
नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे की इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 788 हो गयी है, जबकि करीब 9,500 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव नीचे आया. इससे मध्य नेपाल के कई गांव और कस्बे तबाह हो गये, सड़क-पुल समेत जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और जलविद्युत परियोजनाएं (Hydroelectric projects) भी बुरी तरह प्रभावित हुईं.
ये भी पढ़ें: प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए