G-20 Summit: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से की मुलाकात, क्या पटरी पर आ रहे हैं बिगड़े रिश्ते

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2022 6:17 PM

विज्ञापन

दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह शी के साथ संचार के रास्ते खुले रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से आपके और मेरे बीच संचार की लाइनें खुली रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो गया है. सम्मेलन के पहले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. दोनों देशों के राष्ट्रनायक सोमवार को व्यक्तिगत रूप से मिले. दोनों देशों के राष्ट्रपति की यह मुलाकात अमेरिका और चीन के बीच बदलते रिश्ते की ओर इशारा कर रहे हैं.

गौरतलब है कि जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यह व्यक्तिगत बैठक दोनों महाशक्तियों के बीच आर्थिक और सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है. बैठक शुरू होने से पहले इंडोनेशिया के एक लग्जरी रिसॉर्ट होटल में अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपति ने हाथ मिलाकर एक दूसरे अभिवादन किया.

संचार के रास्ते खुले रखने के लिए प्रतिबद्ध- बाइडेन: अपनी मुलाकात में दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह शी के साथ संचार के रास्ते खुले रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से आपके और मेरे बीच संचार की लाइनें खुली रखने के लिए प्रतिबद्ध है. बाइडेन ने कहा कि चीन और अमेरिका अपने मतभेदों का प्रबंधन कर सकते हैं, प्रतिस्पर्धा को संघर्ष के करीब जाने से रोक सकते हैं और तत्कालिक वैश्विक मुद्दों पर एक साथ काम करने के तरीके ढूंढ सकते हैं जिनके लिए हमारे पारस्परिक सहयोग की जरूरत होगी.

रिश्तों को पटरी पर लाने की कर रहे कोशिश: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक के दौरान कहा कि वो चीन और अमेरिका के बीच के संबंधों में सामरिक महत्व के मुद्दों पर विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वो स्वस्थ और स्थिर विकास के साथ चीन-अमेरिका संबंधों को पटरी पर लाने के लिए अमेरिका के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.

बैठक के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने कहा कि दो प्रमुख देशों के नेताओं के रूप में हमें अमेरिका-चीन संबंधों के लिए सही दिशा निर्धारित करने की जरूरत है. हमें आगे बढ़ने वाले द्विपक्षीय संबंधों के लिए सही दिशा खोजने और संबंधों को ऊपर उठाने की जरूरत है. वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, दुनिया को उम्मीद है कि चीन और अमेरिका रिश्ते को ठीक से संभाल लेंगे.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: 18 महीनों बाद महंगाई से राहत, दहाई अंक से नीचे आया थोक मुद्रास्फीति, अक्टूबर में घटकर हुआ 8.39 फीसदी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola