US VISA: कट्टर दुश्मन चीन को 2 दिन में वीजा देता है अमेरिका, भारतीयों को करना पड़ता है दो साल का इंतजार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Sep 2022 6:58 PM

विज्ञापन

US Visa: अमेरिकी वीजा के अपॉइंटमेंट के लिए भारतीयों को 833 दिन का इंतजार करना पड़ता है. वहीं, चीन के नागरिकों को इसके लिए महज दो दिन का इंतजार करना पड़ता है. एक अमेरिकी वेबसाइट से यह जानकारी मिली है. इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बात भी की है.

विज्ञापन

US Visa: अमेरिका की भारत के साथ दोस्ती और चीन के साथ खींचतान जगजाहिर है. लेकिन अमेरिकी वीजा (America Visa) के लिए अपॉइंटमेंट टाइम के मामले में चीन भारत की अपेक्षा अमेरिका से ज्यादा करीब है. दरअसल, अमेरिकी वीजा के अपॉइंटमेंट के लिए भारतीयों को 833 दिन का इंतजार करना पड़ता है. वहीं, चीन के नागरिकों को इसके लिए महज दो दिन का इंतजार करना पड़ता है. यह जानकारी एक अमेरिकी वेबसाइट से मिली है.

अमेरिकी वेबसाइट के माध्यम से मिली जानकारी: अमेरिकी वेबसाइट के माध्यम से यह पता चला है कि बी-1 बिजनेस वीजा और बी-2 टूरिज्म वीजा के लिए भारतीयों आवेदकों को एक अपॉइंटमेंट के लिए दो साल से ज्यादा का समय लगता है. जबकि, वहीं वीजा अपॉइंटमेंट के लिए चीनी नागरिक को महज दो दिन का इंतजार करना पड़ता है. इधर, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यह मुद्दा अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने उठा चुके हैं.

undefined

दो साल से ज्यादा का करना होता है इंतजार: अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आए वीजा आवेदन के लिए 833 दिनों का इंतजार तो वहीं कोलकाता में वाणिज्य दूतावास का समय 767 ​​दिन और मुंबई में वाणिज्य दूतावास के लिए यह अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम 848 दिन है. इससे इतर बीजिंग के लोगों के लिए यह समय अवधि सिर्फ दो दिन है.

Also Read: Russia-Ukraine War: ‘मतभेदों को दूर करने में भारत की बड़ी भूमिका’, विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही ये बात: हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सामने यह मुद्दा उठाया था. जिस पर एंटनी ब्लिंकन ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही समस्याओं को ठीक कर दिया जाएगा. वहीं, बीते मंगलवार को भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि कोरोना महामारी और कर्मचारियों की कमी के कारण ऐसा हुआ है.

Also Read: Udhampur Blast की छानबीन करने पहुंची NIA की टीम, दो-दो धमाकों के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola