Fastest Train in World: 450 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार, चीन ने बनाई दुनिया की सबसे तेज ट्रेन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Dec 2024 9:43 PM
Fastest Train in World
Fastest Train in World: चीन ने अपनी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन के अपडेट किए हुए मॉडल को पेश किया है. बुलेट ट्रेन को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि परीक्षण के दौरान इसकी गति 450 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन बन गई है.
Fastest Train in World: चीन ने आज यानी रविवार को अपनी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का लेटेस्ट मॉडल पेश किया. चीन का दावा है कि बुलेट ट्रेन का यह अपडेटेड मॉडल की स्पीड दुनिया के किसी भी ट्रेन से ज्यादा है. इसके निर्माता का कहना है कि परीक्षण के दौरान इस ट्रेन ने 450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली. चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के अनुसार सीआर450 प्रोटोटाइप के रूप में जाने जाने वाले नए मॉडल से यात्रा का समय और कम होगा और कनेक्टिविटी भी सुधरेगी, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी. माना जा रहा है कि इस नये ट्रेन का परिचालन अलगे साल किया जाएगा.
एक घंटे में 450 किलोमीटर की गति का दावा
चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि सीआर450 प्रोटोटाइप की परीक्षण गति 450 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह वर्तमान में सेवा दे रही सीआर 400 फक्सिंग हाई-स्पीड रेल से गति के मामले में काफी तेज है. सीआर 400 फक्सिंग हाई-स्पीड रेल एक घंटे में 350 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती है.
सीआर 450 प्रोटोटाइप की बॉडी हल्की
चीनी मीडिया के मुताबिक सीआर 450 ट्रेन का वजन अपेक्षाकृत काफी हल्का है. बताया जा रहा है कि इसकी बॉडी का वजन करीब 10 टन है. सीआर 450 सीआर 400 फक्सिंग हाई-स्पीड ट्रेन से 10 से 12 फीसदी हल्का है. यह ट्रेन का परीक्षण चीन की बढ़ती ताकत को दर्शा रहा है. चीन के पास एक बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसमें अधिकांश हाई स्पीड ट्रेनें हैं. अब अगर बुलेट ट्रेन का यह अपडेटेड मॉडल पटरी पर सफलतापूर्वक दौड़ने लगती है तो चीन के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हो जाएगा.
Also Read: Plane crash: 24 घंटों में तीन विमान हादसे से दहली दुनिया, करीब 180 लोगों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










