चीन के तेल टैंकर में हुआ विस्फोट, मरने वालों की संख्या हुई 18

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है.

विज्ञापन

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वेंगलिंग शहर के प्रचार विभाग ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 18 हो गई है और करीब 166 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

विभाग ने बताया कि यह विस्फोट शनिवार को शेनयांग-हाईकोउ एक्सप्रेसवे के पास एक गांव के निकट हुआ. इसके बाद विस्फोट के कारण उड़े ट्रक के एक्सप्रेसवे के निकट एक दुकान पर गिर जाने से दूसरा विस्फोट हुआ. इसके चलते कुछ घर और कारखाने ढह गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सैकड़ों दमकलकर्मियों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है.

बचाव एवं राहत कार्य जारी है. सरकारी टीवी चैनल ‘सीजीटीएन’ की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है. धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई. राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola