दो भूकंप के झटकों से कांपी तुर्की की धरती,  मच गई अफरा-तफरी, जमीन के 8 किलोमीटर नीचे था केंद्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Sep 2025 8:21 PM

विज्ञापन

Earthquake Tremor: तुर्की में भूकंप के झटके

Earthquake Tremor: रविवार को तुर्की के उत्तरी पश्चिमी इलाके की धरती भूकंप के झटकों से डोलने लगी. एक के बाद एक कर दो-दो भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप आने के बाद लोग बेतहाशा घरों से निकलकर बाहर की तरफ भागे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.0 रही.

विज्ञापन

Earthquake Tremor: तुर्की की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई. रविवार को उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में दो-दो भूकंप का तेज झटके महसूस किए गए. जिसके बाद कुछ देर के अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे.  रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई. भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आपातकालीन एजेंसी AFAD ने बताया कि 5.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र कुटाह्या प्रांत के सिमाव शहर में आठ किलोमीटर की गहराई में था.

एक के बाद एक कर दो झटके हुए महसूस

तुर्की में एक के बाद एक कर दो-दो झटके महसूस किए गए. पहला झटका 5.4 तीव्रता का आया उसके बाद 4.0 तीव्रता का एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला झटका दोपहर करीब एक बजे और दूसरा उसके कुछ देर बाद आया. भूकंप के झटके तुर्किये के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में भी महसूस किये गये.

अगस्त महीने में आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले अगस्त महीने में तुर्की के उत्तर -पश्चिमी इलाके में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी. भूकंप इतना ताकतवर था इसके झटके से बड़ी-बड़ी इमारतें भी हिलने लगी थी. भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था. अगस्त का भूकंप इतना ताकतवर था कि सेंटर से 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल तक की जमीन हिल गई थी. तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola