Earthquake: पाकिस्तान में भारी तबाही मचाने के बाद अर्जेंटीना में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान में मंगलवार को आये 6.8 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचायी है. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. दोनों देशों में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
पाकिस्तान में भारी तबाही मचाने के दो दिन बाद अर्जेंटीना में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. बुधवार देर रात अर्जेंटीना में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि अबतक वहां जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आयी है.
सैन एंटोनियो डी लॉस कोबर्स के 84 किमी उत्तर-पश्चिम में आया भूकंप
यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएसजीएस) ने बताया, अर्जेंटीना में सैन एंटोनियो डी लॉस कोबर्स के 84 किमी उत्तर-पश्चिम में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया.
पाकिस्तान में भूकंप से भारी तबाही
पाकिस्तान में मंगलवार को आये 6.8 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचायी है. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. दोनों देशों में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
Also Read: क्यों आता है भूकंप? दिल्ली-NCR को सबसे अधिक खतरा, जानें किस तीव्रता पर होती है सबसे अधिक तबाही
पाकिस्तान के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गये
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था. इस भूकंप को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किया गया. विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान में भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, लक्की मरवत, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बल्तिस्तान इलाकों में महसूस किए गए.
खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में कुल 9 लोगों की मौत
खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पांच पुरुष, दो महिलाओं और दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई. समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद में एक पुरुष और एबटाबाद में 13 साल की लड़की की मौत भूकंप आने के बाद दिल का दौरा पड़ने से हो गई. समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, भूकंप के कारण रावलपिंडी के बाजार में भगदड़ मच गई वहीं स्वात में करीब 200 लोग घायल हुए हैं, जहां अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है.
गिलगित-बल्तिस्तान में भूकंप से भूस्खलन
भूकंप के झटके गिलगित-बल्तिस्तान (जीबी) के पहाड़ी क्षेत्र में भी महसूस किए गए, जिससे वहां भूस्खलन हुआ। हालांकि, तत्काल वहां किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. बचाव अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से यासीन घाइजर में एक पशु पालन केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कुछ पशुओं की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










