डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, TikTok को अमेरिका में चलना है तो बदलना पड़ेगा मालिक!
Published by : Neha Kumari Updated At : 31 Mar 2025 12:29 PM
Donald Trump
Trump on Tiktok: डोनाल्ड ट्रंप ने 5 अप्रैल के भीतर टिकटॉक ऐप को गैर-चीनी कंपनी को बेचने का समय दिया है. यदि इस समय सीमा के अंदर कंपनी इस एप को नहीं बेचती है, तो इसे अमेरिका में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.
Donald Trump on TikTok: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी बाइटडांस को 5 अप्रैल तक ऐप को किसी गैर-चीनी कंपनी को बेचने की समय सीमा दी है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दी गई सीमा के अंदर कंपनी इस एप को नहीं बेचती है, तो इस पर अमेरिका में प्रतिबंध कर दिया जाएगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हमारे पास बहुत सारे खरीदार हैं जो इस एप को खरीदने में रुचि रखते हैं. मुझे टिकटॉक में बहुत रुचि है. मैं चाहता हूं कि टिकटॉक बना रहे’. अमेरिका में टिकटॉक बहुत ही लोकप्रिय है. जानकारी के मुताबिक अमेरिका के लगभग 17 करोड़ लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. यही कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप इस ऐप्लिकेशन में इतनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
अमेरिकी यूजर्स का डेटा इकट्ठा कर रही है यह ऐप?
2024 में पारित एक कानून के तहत इस एप को जनवरी तक बिक जाना था, लेकिन वह नहीं हुआ. जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा कारणों के कारण इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. ट्रंप का कहना है कि चीनी सरकार इस ऐप के जरिए अमेरिकी यूजर्स का डेटा इकट्ठा कर सकती है, जो कि अमेरिका के भविष्य के लिए खतरा बन सकता है.
डील होने से क्या चीन को टैरिफ में छूट मिलेगी?
उन्होंने इशारा देते हुए कहा कि इस डील में चीन की भूमिका अहम हो गई. आगे उन्होंने यह भी कहा कि शायद मैं उन्हें यह सौदा कराने के लिए टैरिफ में थोड़ी छूट दे सकता हूं.अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि 5 अप्रैल तक टिकटॉक के स्वामित्व को लेकर एक समझौते की शर्त तय हो जाएंगी.
यह भी पढ़े:Donald Trump vs Iran : अमेरिका के बमों से छलनी हो जाएगा ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










