Donald Trump vs Iran : अमेरिका के बमों से छलनी हो जाएगा ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया
डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump vs Iran : ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों इसके ठीक अलग है, इसके बाद पश्चिमी देशों की टेंशन बढ़ गई है. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है.
Donald Trump vs Iran : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर भड़क गए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वह परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ नया समझौता नहीं करता है, तो उसे भारी बमबारी के साथ–साथ ‘सेकंडरी टैरिफ’ का सामना करना पड़ सकता है. एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “यदि वे समझौता नहीं करते हैं, तो ऐसी बमबारी होगी जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी.”
इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान पर ‘सेकंडरी टैरिफ’ लगाए जा सकते हैं, जो उन देशों और कंपनियों को प्रभावित करेंगे जो ईरान के साथ कारोबार करते हैं. इससे ईरान की अर्थव्यवस्था पर और दबाव बढ़ेगा. ईरान पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण परेशानी झेल रहा है.
अमेरिका से सीधे बात नहीं करेगा ईरान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डोनाल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधे बातचीत करने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ सीधे बातचीत नहीं करेगा, लेकिन ओमान जैसे मध्यस्थों के माध्यम से अप्रत्यक्ष बातचीत की जा सकती है.
ईरान ने मिसाइलों को लॉन्च मोड में तैनात किया
ईरान ने साफ कर दिया है कि वो अमेरिकी दबाव के सामने नहीं झुकेगा. अमेरिकी धमकियों से निपटने के लिए तेहरान ने अपने मिसाइलों को लॉन्च मोड में तैनात किया है. ईरानी न्यूज एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि ईरान ने अपने मिसाइलों को लॉन्चर पर लोड कर दिया है.
पश्चिमी देशों की टेंशन क्यों बढ़ी?
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. पहले कार्यकाल में, ट्रंप ने 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर दिया था. इसके बाद ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए थे. इन प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप, ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को बढ़ा दिया, जिससे पश्चिमी देशों की टेंशन बढ़ गई. ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने की संभावना ने टेंशन बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद
साल 2018 से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है. गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में ईरान समर्थित समूहों के नेताओं पर हमले भी शामिल थे. वर्तमान में, अमेरिका यमन में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है, और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










