ePaper

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को सौंपा सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व

Updated at : 13 Nov 2024 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump and Elon Musk

Donald Trump and Elon Musk

Elon Musk and Vivek Ramaswami: ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि प्रचार के दौरान मस्क ने उनके साथ दो हफ्ते बिताए और उन्हें मस्क के अंतरिक्ष मिशन के बारे में जानकर बेहद प्रेरणा मिली.

विज्ञापन

Elon Musk and Vivek Ramaswami: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व सौंपा है. ट्रंप का कहना है कि मस्क और रामास्वामी उनकी सरकार में नौकरशाही को खत्म करने, अनावश्यक नियमों को घटाने, फिजूल खर्चों में कटौती और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन में मदद करेंगे. ट्रंप अपने प्रशासन में उन लोगों को शामिल कर रहे हैं जो उनके “अमेरिका फर्स्ट” दृष्टिकोण के तहत सीमा सुरक्षा, व्यापार, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर काम करेंगे.

Donald Trump entrusted Elon Musk and Vivek Ramaswami to lead Department of Government Efficiency

ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि प्रचार के दौरान मस्क ने उनके साथ दो हफ्ते बिताए और उन्हें मस्क के अंतरिक्ष मिशन के बारे में जानकर बेहद प्रेरणा मिली. ट्रंप ने कहा, “मस्क एक रॉकस्टार हैं और मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं.” ट्रंप के साथ मस्क की दोस्ती ने उनकी संपत्ति में भी इजाफा किया. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है. मात्र 8 दिनों में मस्क ने 73 अरब डॉलर की कमाई की, जिससे उनकी संपत्ति 5 नवंबर के 262 अरब डॉलर से बढ़कर 11 नवंबर को 335 अरब डॉलर (25,32,331.54 करोड़ रुपये) हो गई.

हालांकि, 12 नवंबर को मस्क की संपत्ति में 15.5 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद, मस्क 300 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति रखने वाले दुनिया के एकमात्र अरबपति हैं. इस वर्ष अब तक उन्होंने कुल 90 अरब डॉलर की कमाई की, जिससे उनकी कुल संपत्ति 319 अरब डॉलर हो गई है.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola