बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच होगी World Economic Forum की बैठक, दावोस की देखें खूबसूरती

Updated:
विज्ञापन

दावोस शहर की खूबसूरती, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Davos WEF Meeting: स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सलाना मीटिंग 19-23 जनवरी तक होने वाली है. दावोस बेहद खूबसूरत शहर है, जो ऊंची-ऊंची चोटियों से घिरा है. जो पूरी तरह से बर्फ से ढंका है.

विज्ञापन

Davos WEF Meeting: दावोस शहर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बर्फबारी ने शहर की खूबसूरती बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वहां की बेहतरीन वादियों को साफ देखा जा सकता है. वीडियो में बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां नजर आ रही हैं. पहाड़ियों के बीच से घुमावदार सड़कों से गाड़ियां गुजरती दिख रही हैं. खूबसूरत वादियों के बीच कुछ रिसॉर्ट दिख रहे हैं.

विज्ञापन

दावोस का पारा शून्य से नीचे

दावोस शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है. सोमवार को जब यहां बैठक की शुरुआत होगी, उस समय शहर का अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे होगा.

WEF की बैठक में भारत के 5 केंद्रीय मंत्री और 6 मुख्यमंत्री ले रहे हिस्सा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में दुनिया भर के 3000 से अधिक नेता भाग ले रहे हैं. जिसमें भारत की भी धाक दिखने वाली है. भारत से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा कम से कम चार केंद्रीय मंत्रियों – अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और के राम मोहन नायडू के साथ ही छह मुख्यमंत्रियों और देश के 100 से अधिक शीर्ष मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के शामिल होने की उम्मीद है.

WEF बैठक की क्या है थीम?

WEF की बैठक ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग थीम पर होगी. इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने वरिष्ठ सहयोगियों- वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के साथ वहां पहुंच सकते हैं. इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में लगभग 130 देशों के नेता शामिल हो रहे हैं.

भारत से कौन-कौन हो रहे शामिल?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
4 केंद्रीय मंत्रियों – अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और के राम मोहन नायडू
6 मुख्यमंत्री- महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू, असम के हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, तेलंगाना के ए रेवंत रेड्डी और झारखंड के हेमंत सोरेन.

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? इस पर होगी चर्चा

बैठक में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? इस विषय पर चर्चा होगी. इसके अलावा द्विपक्षीय बैठकें होंगी.

बैठक में पाकिस्तान भी होगा शामिल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी भी वहां मौजूद रहेंगे. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola