Cyclone Tracker: चक्रवाती तूफान जॉन से भारी तबाही! भयंकर बारिश की चेतावनी, 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2024 3:18 PM
Cyclone Tracker: मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर लोगों से अलर्ट रहने को कहा है. विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षा के लिए किसी ऊंचे स्थान की तलाश करें.
Cyclone Tracker: एक और समुद्री तूफान तट पर कहर बरसाने आ रहा है. बीते दिनों चीन, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देशों में साइक्लोन यागी और बेबनिका तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी. अब एक बार फिर तबाही मचाने चक्रवाती तूफान जॉन आ रहा है. चक्रवाती तूफान जॉन कैटगरी 3 का साइक्लोन है. इसे आखिरी बार मेक्सिको के प्रशांत तट से दूर पुंटा माल्डोनाडो के दक्षिण में देखा गया था. मंगलवार को यह अपने पूर्वानुमानित भूस्खलन से पहले मेक्सिको के ओक्साका की ओर बढ़ रहा है. अमेरिकी के नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा कि जॉन पिछले कुछ घंटों में तेजी से मजबूत हुआ है. तूफान के कारण 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.
भारी तबाही की आशंका
मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर लोगों से अलर्ट रहने को कहा है. विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षा के लिए किसी ऊंचे स्थान की तलाश करें. लोगों को समुद्री इलाकों से हटाकर रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है. विभाग का अनुमान है कि कि तूफान भयानक रूप ले सकता है. इसके कारण चलने वाली विनाशकारी तूफानी हवाएं जानलेवा हो सकती हैं. भारी बारिश और समुद्री लहरों से बाढ़ भी आ सकती है. तूफान जॉन के कारण अगले कुछ दिनों तक मैक्सिको समेत कई और इलाकों में जेत बारिश और बाढ़ की स्थिति आ सकती है.
तूफान को लेकर अलर्ट जारी
इधर, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने तूफान जॉन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. आम लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार ओक्साका के गवर्नर ने कहा कि राज्य सरकार ने 3000 लोगों को खतरे वाली जगह से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है. तूफान को देखते हुए 80 आश्रय स्थल बनाए गए हैं. यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि मंगलवार की सुबह तक जॉन कमजोर होकर टाइप-2 केटेगरी का तूफान बन गया है. वहीं अमेरिकी के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा है कि धीमी गति से आगे बढ़ रहे तूफान जॉन के कारण आगामी सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको के तटीय भागों में बहुत भारी बारिश होगी.
Cyclone Tracker: बेबनिका तूफान ने चीन में मचाई थी तबाही
हाल के दिनों में चीन, फिलीपींस, वियतनाम सहित भारत में कई साइक्लोन आए. बीते दिनों चीन के शंघाई शहर बेबनिका तूफान ने जोरदार तबाही मचाई थी. पिछले 75 साल में यह चीन में आया सबसे ताकतवर तूफान था. इस तूफान के कारण जनजीवन ठप हो गया था. तूफान के कारण 42 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हवा चली थी.
UP News : अब ढाबा-रेस्टोरेंट संचालकों को दुकान के आगे लिखना होगा मालिक का नाम, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










