Cyber Attack: कनाडाई आर्मी की वेबसाइट हैक, भारत पर फिर लगे आरोप; जानें लेटेस्ट अपडेट

Indian Cyber Force Hack Canadian Army Website – ‘द टेलीग्राफ’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैकर ग्रुप ‘इंडियन साइबर फोर्स’ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, भारत की तरफ से इस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
Indian Cyber Force Hack Canadian Army Website : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक और राजनीतिक तनाव को बढ़ाने वाली एक और घटना घट गई है. दरअसल, कनाडाई सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है. बुधवार को हुए इस साइबर हमले में कनाडा की सेना की वेबसाइट कुछ समय के लिए डाउन हो गई थी. हालांकि, थोड़ी ही देर के बाद इसके अंदर आये बग को फिक्स कर दिया गया और वेबसाइट दोबारा लाइव हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साइबर हमले का आरोप भी भारत पर लगाया जा रहा है. ‘द टेलीग्राफ’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैकर ग्रुप ‘इंडियन साइबर फोर्स’ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, भारत की तरफ से इस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
Canadian Airforce Website has been taken down 🔥
— Indian Cyber Force (@CyberForceX) September 27, 2023
>Target – https://t.co/nNzSz3kAHr
>Check host – https://t.co/nH67OaEhMY
Duration: 2 hour#Fuckcanada pic.twitter.com/khfhVQAV2R
हैकर्स ग्रुप ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी जानकारी
India Cyber Force ने बुधवार को कनाडाई आर्म्ड फोर्सेज की ऑफिशियल वेबसाइट टेंपररी डाउन कर दी. इसके बाद उसने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट अपलोड किया, जिसमें कहा गया कि कनाडाई एयरफोर्स की वेबसाइट अब डाउन हो चुकी है. हैकर्स ग्रुप ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें वेबसाइट पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा था. ‘द ग्लोब एंड मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बावजूद कुछ डेस्कटॉप यूजर्स वेबसाइट को ऐक्सेस कर पा रहे थे, लेकिन मोबाइल पर यह वेबसाइट ओपन होने में एरर दिखा रही थी. ‘द ग्लोब एंड मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ डेस्कटॉप और मोबाइल फोन यूजर्स साइट पर नहीं पहुंच पा रहे थे. आपको बताते चलें कि प्रभावित साइट कनाडा सरकार और राष्ट्रीय रक्षा विभाग की सार्वजनिक वेबसाइटों और आंतरिक नेटवर्क से अलग है.
Also Read: Google के हैप्पी बर्थडे पर दिल्ली पुलिस ने सर्च इंजन से पूछ डाले ये मजेदार सवाल, देखें कितने जवाब जानते हैं आपकनाडा को भारत का विरोध नहीं करने की दी थी धमकी
कनाडाई फोर्स, जिसमें नौसेना, विशेष कमांड समूह, वायु और अंतरिक्ष संचालन समेत कनाडा में सभी सैन्य अभियान शामिल हैं, इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय साइबर फोर्स ने 21 सितंबर को कनाडा को धमकी दी थी. कहा था कि सोशल मीडिया के माध्यम से कनाडाई साइबरस्पेस पर अपने हमलों की शक्ति को महसूस करने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी. इंडियन साइबर फोर्स ग्रुप ने सोशल मीडिया के जरिये जारी चेतावनी में उन्हें ताकत का कमाल देखने के लिए तैयार रहने का कहा गया था. इसका परिणाम तीन दिन के अंदर सामने आने का दावा किया गया था. इसके बाद 22 सितंबर को ग्रुप ने कनाडाई सरकार द्वारा भारत के खिलाफ आरोप लगाने और एंटी-इंडिया पॉलीटिक्स का जवाब मिलने की चेतावनी दी थी. कनाडाई फोर्स, जिसमें नौसेना, विशेष कमांड समूह, वायु और अंतरिक्ष संचालन समेत कनाडा में सभी सैन्य अभियान शामिल हैं, इस मामले की जांच कर रहे हैं.
भारत-कनाडा में चल रहा विवाद
पिछले कुछ दिनों से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव (India Canada Tension) बढ़ गए हैं. यह साइबर हमला भारत और कनाडा के बीच राजनयिक गतिरोध के बीच हुआ है, जब कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले हफ्ते खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के मामले में संलिप्तता को लेकर भारत पर आरोप लगाये थे. भारत ने कड़े बयान के साथ आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेतुका बताया था. दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि भारत सरकार ने कनाडाई नागरिकों की भारत में एंट्री बंद कर दी है. भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवा को निलंबित कर दिया है. कनाडा में कुछ महीनों पहले खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी. इस मामले को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इसमें भारत सरकार के एजेंट का हाथ है. हालांकि, भारत सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. दोनों देशों के बीच ऐसे माहौल के बीच कनाडा में सबसे बड़ा संकट सिख समुदाय को लेकर मंडरा रहा है.
Also Read: Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया Earthquake Alert System, जानें कैसे करता है कामप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










