CoronavirusOutbreak : कोरोना वायरस से संक्रमित व्‍यक्ति ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलाया हाथ, हंगामा

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 3:26 PM

विज्ञापन

अमेरिकी राजधानी में कोरोना वायरस (CoronavirusOutbreak) का पहला मामला सामने आया

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में शीर्ष राजनीतिक कंजर्वेटिव्स के एक सम्मेलन में शरीक हुआ एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हुए थे.

अधिकारियों ने बताया कि कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) राजनीतिक कंजर्वेटिव्स की देश की सबसे बड़ी वार्षिक जनसभा है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं. वाशिंगटन के समीप 26-29 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में ट्रम्प और पेंस के अलावा कई कैबिनेट सदस्य और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे.

कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के हवाले से शनिवार को ट्वीट किया, यह वायरस सम्मेलन से पहले फैला था. न्यू जर्सी के एक अस्पताल ने व्यक्ति की जांच की और पॉजिटिव नतीजे की घोषणा की.

इस व्यक्ति को अलग रखा गया है और वह न्यूजर्सी में चिकित्सीय देखभाल में हैं. बयान में कहा गया है, इस व्यक्ति का राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति से कोई संपर्क नहीं था और वह मुख्य सभागार में कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ.

यूनियन के चेयरमैन मैट श्कैल्प ने हालांकि द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में संक्रमित व्यक्ति से बातचीत की थी और सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर ट्रम्प से हाथ भी मिलाया था.

कोरोना वायरस के व्हाइट हाउस के पास पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, मैं चिंतित नहीं हूं, उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के बावजूद उनके पुन: चुनाव अभियान की रैलियां जारी रहेंगी.

* अमेरिकी राजधानी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया : अमेरिका के वाशिंगटन में करीब 50 साल के शख्स को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। इसे राजधानी का पहला मामला माना जा रहा है. इसके अलावा मैरीलैंड में भी एक अन्य व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

कोलंबिया के मेयर मुरील बोसर ने शनिवार को कहा कि संक्रमित व्यक्ति में फरवरी के अंत से ही कोविड-19 के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे. उन्होंने बताया कि मरीज़ को बृहस्पतिवार को वाशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रतीत होता है कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कभी नहीं गया और न ही अमेरिका में किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया.

अब अधिकारियों ने व्यक्ति की गतिविधियों का पता लगाना शुरू कर दिया है. वर्जीनिया में शनिवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया. एक अमेरिकी मरीन इससे संक्रमित पाया गया. वह फोर्ट बेल्वोइर में तैनात था. राजधानी वाशिंगटन में पहला मामला सामने आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के व्हाइट हाउस के नजदीक आने को लेकर वह कतई फिक्रमंद नहीं हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola