भूकंप के तेज झटकों से हिली कैलिफोर्निया की जमीन, टूटे पुल-इमारतें गिरीं, हजारों घरों की बत्ती गुल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Dec 2022 9:05 AM
Earthquake in California: उत्तरी कैलिफोर्निया के तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था. भूकंप के कारण 70000 से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.
Earthquake in California: उत्तरी कैलिफोर्निया के तट पर बीते दिन यानी मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई. भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटकों के कारण सड़कों में दरार आ गयी और पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया. भूकंप के कारण अभी तक दो लोगों के घायल होने का खबर है. वहीं. भूकंप उत्तरी कैलिफोर्निया के एक ग्रामीण क्षेत्र फेरनडेल के पास आया. भूकंप के कारण 70,000 लोगों की बिजली काट दी गई.
Earthquake of magnitude 6.4 occurred near Ferndale, a rural stretch of Northern California about 345 km NW of San Francisco & close to the Pacific coast, cutting off power to 70,000 people, and damaging some buildings & a roadway, injuring two people, reports The Associated Press
— ANI (@ANI) December 20, 2022
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक, भूकंप सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पश्चिम में करीब 343 किलोमीटर दूर स्थित फर्नडेल के पास देर रात दो बजकर 34 मिनट पर आया. दो लोगों के घायल होने के अलावा अभी तक भूकंप से किसी और के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. बता दें, भूकंप का केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था. कैलिफोर्निया में एक के बाद एक कई भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप के कारण बिजली सेवा बाधित: कैलिफोर्निया में भूकंप के कारण कैलिफोर्निया में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण 70000 से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की. वहीं, कई जगहों से गैस रिसाव होने की भी शिकायतें मिली हैं.
टूटे सड़क और पुल: कैलिफोर्निया में भूकंप के कारण अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है लेकिन राहत की बात यही है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप के कारण कैलिफोर्निया में पुल में कई दरारें पड़ गई हैं, और सड़के टूटी हैं. वहीं, भूकंप के बाद एहतियातन फेरेंडेल पुल को बंद कर दिया गया है.
सुनामी की कोई आशंका नहीं: कैलिफोर्निया में भूकंप के कारण बहुत नुकसान हुआ है. वहीं, हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर राहत भरी खबर है कि कार्यालय के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी की कोई आशंका नहीं है. गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










