Burkina Faso Militant Attack : जिहादियों ने 100 लोगों की कर दी हत्या, घरों और बाजार में लगाई आग

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2021 7:58 AM

विज्ञापन

Burkina Faso Militant Attack : बुर्किना फासो के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों द्वारा कम से कम 100 लोगों की हत्या से हडकंप मच गया है. जानकारी के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में पड़ने वाले बुर्किना फासो की सरकार ने इस हत्याकांड की जानकारी दी.

विज्ञापन
  • बुर्किना फासो में हमलावरों ने 100 लोगों की हत्या की

  • सरकार ने देश में 72 घंटे के शोक की घोषणा की

  • बुर्किना फासो की सरकार ने इस हत्याकांड की जानकारी दी

Burkina Faso Militant Attack : बुर्किना फासो के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों द्वारा कम से कम 100 लोगों की हत्या से हडकंप मच गया है. जानकारी के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में पड़ने वाले बुर्किना फासो की सरकार ने इस हत्याकांड की जानकारी दी.

बुर्किना फासो की सरकार ने कहा है कि देश के उत्तरी हिस्से के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी. यह पिछले कई सालों में हुआ सबसे हिंसक हमला है. सरकार के प्रवक्ता औसेनी तंबोरा ने एक बयान में जिहादियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला साहेल याघा प्रांत के सोल्हान गांव में शुक्रवार शाम को हुआ.

औसेनी तंबोरा ने कहा कि नाइजर की सीमा के पास वाले इलाके के कई घरों और स्थानीय बाजार में आगजनी भी की गई. पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन कबरे ने इस हमले को ”बर्बरता” करार दिया. हमले के स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर सेब्बा शहर के अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदारों को देखने गए एक व्यक्ति ने सुरक्षा के मद्देनजर नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उसने अस्पताल में प्रवेश करते ही कई घायल लोगों का उपचार होते देखा.

Also Read: वुहान लैब से डेटाबेस डिलीट क्यों किया गया, क्या वाकई लैब में ही बना था कोरोना वायरस

उन्होंने कहा कि मैंने एक कमरे में 12 घायलों को जबकि दूसरे कमरे में 10 लोगों को देखा. कई लोग अपने घायल रिश्तेदारों की देखभाल कर रहे थे. कई लोग डर एवं चिंता के कारण सोल्हान को छोड़कर सेब्बा की ओर जा रहे हैं. सरकार ने देश में 72 घंटे के शोक की घोषणा की है.

Posted BY : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola