ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को सीट बेल्ट हटाना पड़ा महंगा, लग सकता है 500 पाउंड का जुर्माना, जानें पूरा मामला

ब्रिटेन में कार में ‘सीट बेल्ट’ न लगाने पर 100 पाउंड का तत्काल जुर्माना है. अगर मामला अदालत में जाता है तो यह जुर्माना बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है. वैध चिकित्सा कारणों के चलते ‘सीट बेल्ट’ लगाने में कई बार छूट दी जाती है. सुनक के प्रवक्ता ने कहा, यह उनके निर्णय लेने में एक मामूली चूक थी.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर चर्चा में हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ 100 पाउंड का जुर्माना लगाया है. सुनक पर यह जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि उन्होंने चलती कार से सीट बेल्ट हटाया था. स्थानीय पुलिस बल इस मामले की जांच कर रही है.
ऋषि सुनक ने पुलिस से मांगी माफी
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में वाहन चलाते समय एक वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाने को लेकर माफी मांगी है.
क्या है मामला
लंकाशायर पुलिस ने कहा कि उसे मामले के बारे में पता चला जब सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में गाड़ी चलाते वक्त एक वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाने के वास्ते माफी मांगी. अगर वह पुलिस द्वारा दोषी पाए जाते हैं तो उन पर 100 ब्रिटिश पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है. सुनक के डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने केवल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी और वह स्वीकार करते हैं कि उनसे गलती हुई है.
सुनक पर लग सकता है 500 पाउंड का जुर्माना
ब्रिटेन में कार में ‘सीट बेल्ट’ न लगाने पर 100 पाउंड का तत्काल जुर्माना है. अगर मामला अदालत में जाता है तो यह जुर्माना बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है. वैध चिकित्सा कारणों के चलते ‘सीट बेल्ट’ लगाने में कई बार छूट दी जाती है. सुनक के प्रवक्ता ने कहा, यह उनके निर्णय लेने में एक मामूली चूक थी. प्रधानमंत्री ने एक छोटा वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी. वह पूरी तरह से अपनी गलती स्वीकार करते हैं और माफी मांगते हैं. प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का मानना है कि सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए.
सुनक इसलिए गाड़ी में सीट बेल्ट उतारकर बना रहे थे वीडियो
सुनक ने देश भर में 100 से अधिक परियोजनाओं को कोष मुहैया कराने के लिए ‘लेवलिंग अप फंड’ की घोषणाएं करने के लिए यह वीडियो बनाया था. वीडियो में उनकी कार के आसपास मोटरसाइकिल पर सवाल पुलिस कर्मी नजर आ रहे हैं.
विपक्षी दल ने सुनक पर साधा निशाना
विपक्षी दल ‘लेबर पार्टी’ के एक प्रवक्ता ने सुनक पर निशाना साधते हुए कहा, ऋषि सुनक इस देश में सीट बेल्ट लगाना, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना, ट्रेन सेवा, अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करना नहीं जानते. हर दिन यह सूची लंबी होती जा रही है और इसे देखना काफी दुखद है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सामने आए एक वीडियो में सुनक अपने कार्ड से संपर्क रहित (कॉन्टैक्टलेस) भुगतान करने में संघर्ष करते दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










