ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा ने कोरोना वायरस की जांच से पहले जॉनसन, सुनक से मुलाकात की थी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

ब्रिटेन (Britain) के व्यावसायिक मामलों के मंत्री आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने अपनी कोरोना वायरस (Coronavirus) जांच से पहले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Borris Jhonson)और वित्त मंत्री रिषि सुनक से 10 डाउनिंग स्ट्रीट (Downing Street) में मुलाकात की थी. भारतीय मूल के मंत्री शर्मा को बुधवार को संसद में एक विधेयक पर चर्चा के दौरान पसीना आने लगा था और वह अस्वस्थ महसूस करने लगे थे. इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा गया. इससे कुछ देर पहले ही उन्होंने जॉनसन और सुनक से मुलाकात की थी. शर्मा इस समय घर पर ही कोरेंटिन हैं और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के व्यावसायिक मामलों के मंत्री आलोक शर्मा ने अपनी कोरोना वायरस जांच से पहले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री रिषि सुनक से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की थी. भारतीय मूल के मंत्री शर्मा को बुधवार को संसद में एक विधेयक पर चर्चा के दौरान पसीना आने लगा था और वह अस्वस्थ महसूस करने लगे थे. इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा गया. इससे कुछ देर पहले ही उन्होंने जॉनसन और सुनक से मुलाकात की थी. शर्मा इस समय घर पर ही कोरेंटिन हैं और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

यदि आलोक शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं तो जॉनसन और सुनक को भी खुद को 14 दिन कोरेंटिन में रखना पड़ेगा. डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि शर्मा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे. भाषा के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय में सभी बैठकों में दो मीटर की भौतिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी शर्मा की जांच रिपोर्ट नहीं आई है. यदि वह संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें हाल में अपने संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी देनी होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola