Bangladesh Video : बदमाशों ने दुर्गा पूजा मंडप पर पेट्रोल बम फेंका, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Bangladesh Durga Puja attack

Bangladesh Durga Puja attack

Bangladesh Video : उपद्रवियों ने दुर्गा पूजा मंडप पर पेट्रोल बम फेंका, जिससे पूरे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. जानें इसके अलावा क्या की गई बदमाशी

विज्ञापन

Bangladesh Video : भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. त्योहार के दौरान यहां हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार, राजधानी ढाका में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने दुर्गा पूजा पंडाल पर पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. यह घटना पुराने ढाका के टाटी बाजार इलाके की बताई जा रही है.

ढाका के टाटी बाजार इलाके में पेट्रोल बम फेंके जाने के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना से जुड़ा एक वीडियो ‘वॉयस ऑफ बांग्लादेश हिंदू’ नाम के सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसमें एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है. शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, धमाका टाटी बाजार स्थित पूजा मंडप में हुआ, जहां भव्य पूजा का आयोजन किया गया था.

Bangladesh Durga Puja : दुर्गा पूजा के मंच पर गाया इस्लामी गीत, हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश

इधर, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार की खबरों के बीच चटगांव में दुर्गा पूजा के मंच पर लोगों ने इस्लामी गीत गाया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, लोगों के एक समूह ने खुद को एक सांस्कृतिक समूह का सदस्य बताया जो गुरुवार शाम चटगांव शहर के जेएम सेन हॉल में गाना चाहता था. पूजा समिति के एक सदस्य ने इसकी अनुमति दे दी. प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से खबर है कि समूह ने एक धर्मनिरपेक्ष गीत गाया, लेकिन दूसरा गीत इस्लामी था. इससे हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया.

Read Also : Durga Puja Holidays 2024: एक दिन और बढ़ाई गई दुर्गा पूजा की छुट्टी, हिंदुओं के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पूजा समिति के अध्यक्ष आशीष भट्टाचार्य ने समाचार एजेंसी एएनआई से फोन पर बात की. उन्होंने मामले को लेकर बताया कि हम मेहमानों की अगवानी में व्यस्त थे. कुछ लोगों ने इस्लामी गीत गाना शुरू कर दिया. प्रशासन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा. पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola