Bangladesh Hindu Protest Video: हिंदुओं का अबतक का सबसे बड़ा प्रदर्शन

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा
Bangladesh Hindu Protest Video : मंदिरों और घरों पर हमलों के बीच बांग्लादेशी हिंदुओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्रों सहित हजारों मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने भी उनके साथ मिलकर अल्पसंख्यकों के हित के लिए एकजुटता व्यक्त की.
Bangladesh Hindu Protest Video : बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उत्तर-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव में हिंदू समुदाय अपनी रक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. शनिवार को लगातार दूसरे दिन अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के हजारों सदस्यों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं. हिंदू समुदाय ने देश भर में मंदिरों, उनके घरों और व्यवसायों पर हमलों के बीच सुरक्षा की मांग की. वे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने में तेजी लाने की मांग करते हुए सड़क पर उतरे थे. प्रदर्शनकारी अल्पसंख्यकों के लिए 10 प्रतिशत संसदीय सीट, अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करने आदि की मांग कर रहे थे. हिंदू प्रदर्शनकारियों की रैली से मध्य ढाका के शाहबाग में तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित होता नजर आया. देखें ये वायरल वीडियो…
Voice of Bangladeshi Hindus 🇧🇩 @VoiceofHindu71 ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










