Balochistan: 'बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं,' बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान, POK पर भारत का समर्थन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 May 2025 9:17 PM

विज्ञापन
balochistan declared independence

Balochistan: बलूचिस्तान में एक बार फिर से आजादी की मांग तेज हो गई है. एक बलूच नेता ने तो पाकिस्तान से आजादी का ऐलान भी कर दिया. बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक्स पर लिखा, 'बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है.' उन्होंने भारत सहित विश्व समुदाय से मदद की गुहार भी लगाई है.

विज्ञापन

Balochistan: भारत के साथ सीजफायर समझौते के बाद पाकिस्तान थोड़ी राहत की सांस ले रहा होगा. लेकिन दूसरी ओर बलूचिस्तान ने उसकी धड़कनें तेज कर दी है. बलूच में एक बार फिर से पाकिस्तान विरोधी स्वर बुलंद होने लगे हैं. बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित वैश्विक नेताओं से समर्थन की अपील की है.

बलूच नेता ने अपने पोस्ट में क्या लिखा

बलूच नेता मीर यार बलूच ने अपने एक्स हैंडल पर भावुक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, “तुम मारोगे, हम निकलेंगे. हम नश्ल बचाने निकले हैं. आओ हमारा साथ दो. उसने अपने पोस्ट में आगे लिखा, पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान के बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है कि Balochistan Is Not Pakistan और दुनिया अब और मूक दर्शक नहीं रह सकती.”

Balochistan-Pakistan
Balochistan-pakistan

बलूच नेता ने भारतीय मीडिया और यूट्यूबर्स से कर दी ऐसी अपील

बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक और पोस्ट में भारतीय मीडिया और यूट्यूबर्स से खास अपील कर दी है. उसने अपने पोस्ट में लिखा, “प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, यूट्यूब के साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव है कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग न कहें. हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं.” उसने आगे लिखा, “पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया.”

balochistan-independent
Balochistan-independent

भारत के समर्थन में उतरा बलूचिस्तान

बलूच नेता ने POK पर भारत का समर्थन किया है. मीर यार बलूच ने अपने एक्स पर लिखा, “14 मई 2025 बलूचिस्तान पाकिस्तान से पीओके खाली करने के भारत के फैसले का पूरा समर्थन करता है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से पीओके को तुरंत छोड़ने का आग्रह करना चाहिए ताकि ढाका में उसके 93000 सैन्यकर्मियों को आत्मसमर्पण के एक और अपमान से बचाया जा सके. भारत, पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान ने कोई ध्यान नहीं दिया तो केवल पाकिस्तानी लालची सेना के जनरलों को ही रक्तपात के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि इस्लामाबाद पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola