पाकिस्तान में बलूच लिब्रेशन आर्मी का धमाका, 4 चीनी नागरिकों समेत 9 पाक सैनिकों की मौत का दावा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Aug 2023 5:31 PM

विज्ञापन

पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बलूच लिबरेशन आर्मी के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. हमले के बाद चीनी वाणिज्य दूतावास ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने को कहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर एक बार फिर हमला हुआ है. इस बार पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के एक काफिले को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ हथियारबंद विद्रोहियों ने चीनी काफिले पर हमला बोला. इस हमले में कई लोगों की मौत होने की खबर आ रही है. हमला रविवार को पाकिस्तान के ग्वादर के फकीर ब्रिज पर हुआ. पाकिस्तान की ओर से इस हमले की पुष्टि कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हमले में 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है.

द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पोर्ट सिटी के नाम से मशहूर ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनाई दी. पाकिस्तान में ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास आज चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला किया गया. चीन की ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद गोलियों और धमाकों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा.बताया जा रहा है कि 23 चीनी कर्मियों को तीन एसयूवी और एक वैन से ले जाया जा रहा रहा था. इसी दौरान बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमला कर दिया. हमले के दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और वैन पर गोली चलाई गई, जिससे शीशे में दरार पड़ गई.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद यातायात बंद कर दिया गया. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. वहीं हमले के बाद पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावास ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक घरों के अंदर ही रहने को कहा है. वहीं, इस घटना के बाद बीएलए ने ग्वादर में चीनी काफिले पर हमला करने वाले मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों की तस्वीरें जारी की हैं. संगठन ने उनकी पहचान दश्त निगोर के नवीद बलूच उर्फ ​​असलम और अवारान के मकबूल बलूच उर्फ ​​काइम के रूप में की है.

https://twitter.com/TBPEnglish/status/1690661466020401152

गौरतलब है कि बलूचिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर प्रमुख बंदरगाह अरबों डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का एक प्रमुख बिंदु है और चीन के भी अनेक कर्मचारी यहां काम करते हैं. सीपीईसी परियोजना के तहत चीन बलूचिस्तान में भारी निवेश कर रहा है. वहीं, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया.

बीते साल भी हुआ था हमला

आईएसपीआर ने कहा, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की ओर से सरकार के साथ अपना संघर्षविराम समाप्त किए जाने के बाद विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है. पिछले महीने बलूचिस्तान के झोब और सुई इलाकों में अभियान के दौरान पाकिस्तानी सेना के 12 सैनिक मारे गए थे.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola