अजरबैजान एयरलाइंस का विमान इस कारण से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Dec 2024 10:55 PM
Azerbaijan Airlines Embraer 190
Azerbaijan Airlines Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को कजाखस्तानी शहर अकताऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. क्रैश होने की वजह भी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे.
Azerbaijan Airlines Plane Crash: अजरबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अब भी कई लोगों को अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. विमान में कुल 67 लोग सवार थे. जिसमें 5 चालक दल के सदस्य थे. विमान ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी के लिए उड़ान भरी थी.
इस कारण से हुआ विमान हादसा
विमान हादसे के पीछे बड़ी वजह सामने आई है. विमान से एक पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को अकताऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया और आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 15 की मौत, तालिबान लेगा बदला
विमान में सवार थे 16 रूसी नागरिक
अजरबैजान एयरलाइंस के अनुसार, विमान में सवार 42 यात्री अजरबैजानी नागरिक थे. इसके अलावा इसमें 16 रूसी नागरिक, कजाखस्तान के छह और किर्गिस्तान के तीन नागरिक भी थे.
यह भी पढ़ें: Bangladesh : शेख हसीना को बांग्लादेश में न्याय नहीं मिलेगा, पूर्व पीएम के बेटे सजीब वाजेद का आया रिएक्शन
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विमान दुर्घटना का वीडियो
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान तेजी से जमीन पर गिरता दिख रहा है. जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई. एक अन्य फुटेज में विमान का पिछला हिस्सा पंखों से अलग होते हुए और बाकी हिस्सा घास में उल्टा पड़ा हुआ देखा गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में जीवित बचे लोगों को विमान के मलबे से साथी यात्रियों को खींचते हुए देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










