America Shooting: अमेरिका में फिर मौत का तांड़व, वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की गई जान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Nov 2022 2:36 PM
अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. वहीं, पुलिस ने भी हमलावर को ढेर कर दिया है. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि अमेरिका में इस तरह के हमलों में लगातार इजाफा हो रहा है.
America Shooting: अमेरिका में हिंसा की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला अमेरिका के वर्जीनिया का है. जहां चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आज तक के मुताबिक, इस अंधाधुंध गोलीबारी में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. खबर है कि पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है.
गौरतलब है कि अमेरिकी में सार्वजनिक जगहों या भीड़ भाड़ वाले इलाकों में गोली चला देना आम बात हो गयी है. इसी सप्ताह अमेरिका के कोलोराडो स्थित एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हो गये. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.
आम होती जा रही है अमेरिका में गोलीबार: बता दें, अमेरिकी में गोलीबारी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. बंदूकधारी के हमले से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे पहले अक्टूबर महीने में अमेरिका के मेक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में भी अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. उस फायरिंग में मेयर समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी. एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी.
आम लोगों की जा रही है जान: अंधाधुंध फायरिंग में आम लोगों की मौत हो रही है. बीते कुछ महीने पहले अमेरिका के टेक्सास में 18 साल के एक युवक ने स्कूल में घुसकर 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मरने वालों में 19 बच्चों थे. इसी साल जनवरी से लेकर अक्टूबर महीने में बंदूकधारी कातिलों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कितने ही लोगों की जान ले ली. दरअसल, अमेरिका में बंदूक रखने की आजादी के कारण कोई भी किसी तरह का हथियार रख सकता है.
काफी पुराना है अमेरिका का गन कल्चर: अमेरिका में कोई भी नागरिक अपने पास गन रख सकता है. यहीं से अमेरिका के गन कल्चर की शुरुआत होती है. इस के चलते अमेरिका के दुकानों में बंदूक उतनी ही आसानी से मिल जाती है, जितनी आसानी से भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल फोन मिलते हैं. अपने गन कल्चर के कारण ही बीते 50 सालों में अमेरिका में लाखों लोग बंदूक से होने वाली हिंसा के शिकार हुए हैं. और यह अनवरत अभी भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










