America Mass Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

शेरिफ टी के वाटर्स ने कहा, उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी. इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था. वाटर्स ने बताया कि हमलावर ने ‘डॉलर जनरल स्टोर’ में हमला करने के लिए एक पिस्तौल और एक एआर-15 अर्द्धस्वचालित राइफल का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

अमेरिका के फ्लोरिडा से मास शूटिंग की खबर सामने आ रही है. जैकसनविले के एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को नस्लवाद से प्रेरित बताया है.

हमलावर को अश्वेत लोगों से थी नफरत

शेरिफ टी के वाटर्स ने कहा, उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी. इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था. वाटर्स ने बताया कि हमलावर ने ‘डॉलर जनरल स्टोर’ में हमला करने के लिए एक पिस्तौल और एक एआर-15 अर्द्धस्वचालित राइफल का इस्तेमाल किया. गोलीबारी दोपहर दो बजे से ठीक पहले एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी के पास एक डॉलर जनरल में हुई. एडवर्ड वाटर्स यूनिवर्सिटी ऐतिहासिक अश्वेत यूनिवर्सिटी है.

हमला के पीछे वीडियो गेम प्रतियोगिता

हमलावर ने एक पत्र छोड़ा है, जिसके आधार पर जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने जैकसनविले में एक वीडियो गेम प्रतियोगिता के दौरान एक अन्य बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले की घटना के पांच साल पूरे होने के मौके पर गोलीबारी की. उस हमले में भी बंदूकधारी ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. शेरिफ वाटर्स ने बताया कि हमलावर पड़ोसी क्ले काउंटी से आया था और हमले से कुछ समय पहले अपने पिता को एक संदेश भेजा था जिसमें लिखा था कि वह अपना कंप्यूटर देखें. उन्होंने बताया कि हमलावर के पिता को कंप्यूटर पर कुछ लेख मिले और परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन गोलीबारी इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी.

Also Read: क्या गिरफ्तार होंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जानें क्या है मामला और उनपर आरोप

2022 में हमले में गयी थी 10 लोगों की जान

इस हमले ने अश्वेत अमेरिकियों को निशाना बनाकर अतीत में किए गए हमलों की दुखद यादों को ताजा कर दिया है और इससे समुदाय में भय पैदा होने की आशंका है. इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी.

इसी महीने कैलिफोर्निया में भी हुई थी गोलीबारी, चार लोगों की गयी थी जान

इसी महीने 24 अगस्त को अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक बाइकर बार में गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थ.

ऑरेंज काउंटी का ग्रामीण ट्रैबुको कैन्यन मोटरसाइकिल चालकों का प्रसिद्ध बार

गोलीबारी ऑरेंज काउंटी के ग्रामीण ट्रैबुको कैन्यन में ‘कुक्स कॉर्नर’ में शाम सात बजे हुई जो लंबे समय से मोटरसाइकिल चालकों का प्रसिद्ध बार रहा है, जहां लोग मोटरसाइकिल से लंबी दूरी तय करने के बाद संगीत, नृत्य और शराब का आनंद लेने के लिए जमा होते हैं. ऑरेंज काउंटी के शेरिफ सार्जेंट फ्रैंक गोंजालेज ने कहा कि गोलीबारी की पहली रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद अधिकारी वहां पहुंच गए, जिनका हमलावर के साथ आमना सामना हुआ.

हमलावर था सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी

ऑरेंज काउंटी के अधिकारियों ने उनसे कहा कि हमलावर उनके विभाग का एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी था. ब्राउन ने कहा कि हमलावर 1986 से 2014 तक उनके विभाग में कार्यरत था. ऑरेंज काउंटी के अधिकारियों ने हालांकि सार्वजनिक रूप से गोलीबारी या हमलावर के नाम या उसके बारे में विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं की.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola