Air India Extra Charges: देश-विदेश जाना हुआ महंगा, फ्लाइट का किराया बढ़ा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश! 

Updated:
विज्ञापन

Air India Extra Charges

Air India Extra Charges: फ्लाइट से देश-विदेश अकेले जाने वाले बच्चों के माता-पिता को पहले से अधिक पैसा खर्च करना होगा. आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन

Air India Extra Charges: बिना अभिभावकों के अकेले यात्रा करने वाले बच्चों (5–12 वर्ष की आयु) के लिए एयर इंडिया अब टिकट किराए के साथ-साथ अतिरिक्त शुल्क (हैंडलिंग चार्ज) भी वसूलेगी. एयर इंडिया ने बताया कि यह शुल्क बच्चों की सुरक्षा और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है.

विज्ञापन
  • घरेलू उड़ानों में टिकट किराए के अतिरिक्त 5,000 रुपये चुकाने होंगे.
  • गल्फ, दक्षिण-पूर्व एशिया और सार्क देशों को जोड़ने वाली उड़ानों के लिए 8,500 रुपये का अतिरिक्त शुल्क है.
  • ब्रिटेन, यूरोप, इजरायल और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों के लिए 10,000 रुपये, जबकि अमेरिका और कनाडा की यात्रा (आना-जाना) के लिए 13,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी मेरे मौसी के बेटे नहीं, मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा, किस नेता के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली 

Air India अकेले यात्रा कैसे करें?

  • माता पिता को ‘Unaccompanied Minor Form’ भरकर उसकी 4 प्रतियां यात्रा के दिन साथ लानी होंगी.
  • बच्चे को यात्रा के 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचाकर सारी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी.
  • 5–12 वर्ष के बच्चों के (Air India Ticket Charges) लिए भी बड़ों के समान ही टिकट किराया लगेगा.
  • इसके अतिरिक्त ऊपर बताई गई हैंडलिंग फीस देनी होगी.
  • एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के कर्मचारी बच्चों की सहायता करेंगे.

इसे भी पढ़ें: इधर भारत-पाक युद्ध होगा, उधर बांग्लादेश पूर्वोत्तर राज्य पर कब्जा कर लेगा? जनरल की धमकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola