बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में लैंडस्लाइल, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के उखिया उपजिला में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई. ( स्रोत- एएनआई )
Accident at Rohingya camp in Bangladesh : बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक भयानक हादसा हो गया. लैंडस्लाइल की चपेट में आने से आठ बच्चों की जान चली गई. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
Accident at Rohingya camp in Bangladesh : बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के उखिया उपजिले स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हादसा हो गया. तेज बारिश से पहाड़ी ढलान खिसकने के बाद हुए लैंडस्लाइल में आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने परिजनों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
मलबे में दबे बच्चों को निकालने के लिए चला रेस्क्यू
रिफ्यूजी रिलीफ एंड रिपैट्रिएशन कमिश्नर (RRRC) मिजाननुर रहमान ने बताया कि की लैंडस्लाइल चपेट में कई परिवार आ गए थे. राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में घायल हुए पांच बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
बारिश के चलते बढ़ा खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण रोहिंग्या कैंपों में लैंडस्लाइल का खतरा लगातार बढ़ रहा है. कई अस्थायी झोपड़ियां पहाड़ियों की ढलानों पर बनी हुई हैं, जिससे हजारों शरणार्थियों की जान जोखिम में है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और निगरानी बढ़ा दी गई है.
राहत एजेंसियां सक्रिय, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे लोग
इस हादसे के बाद सरकारी एजेंसियों, संयुक्त राष्ट्र की सहयोगी संस्थाओं और राहत संगठनों ने बचाव कार्य तेज कर दिया है. प्रभावित परिवारों को भोजन, दवाइयां, तिरपाल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने तक राहत अभियान जारी रहेगा और जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप का ऐलान-ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म, वे घटिया लोग हैं; उनसे बातचीत करना समय की बर्बादी थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










