मुशर्रफ ने जमानत नहीं मिलने को चुनौती दी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक मामले में एक आतंकवाद निरोधक अदालत से जमानत नामंजूर हो जाने को चुनौती देने के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. आतंकवाद निरोधक अदालत ने वर्ष 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल के दौरान न्यायाधीशों को हिरासत में लेने के मामले में उन्हें जमानत नहीं दी […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक मामले में एक आतंकवाद निरोधक अदालत से जमानत नामंजूर हो जाने को चुनौती देने के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया.

आतंकवाद निरोधक अदालत ने वर्ष 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल के दौरान न्यायाधीशों को हिरासत में लेने के मामले में उन्हें जमानत नहीं दी थी. अपनी इस याचिका में मुशर्रफ ने कहा के पूर्व राष्ट्रपति होने के नाते उनके खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून के तहत सुनवाई नहीं हो सकती और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप जमानतयोग्य हैं.

मुशर्रफ के वकील इलयास सिद्दकी ने यह याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर और पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे और राष्ट्रपति आतंकवादी नहीं हो सकते.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola