पाकिस्तान में विस्फोट में पोलियो कर्मचारियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की मौत

Published at :16 Feb 2014 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में विस्फोट में पोलियो कर्मचारियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की मौत

पेशावर: पेशावर के पास आज हुए बम विस्फोट में पोलियो टीकाकरण दल की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया.पोलियो कर्मचारियों पर हमलों के सिलसिले में यह ताजा घटना है.बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि पेशावर के बाहरी क्षेत्र में सीएनजी के एक स्टेशन के पास […]

विज्ञापन

पेशावर: पेशावर के पास आज हुए बम विस्फोट में पोलियो टीकाकरण दल की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया.पोलियो कर्मचारियों पर हमलों के सिलसिले में यह ताजा घटना है.बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि पेशावर के बाहरी क्षेत्र में सीएनजी के एक स्टेशन के पास विस्फोट हुआ.एक पुलिसकर्मी इसमें मारा गया और घायल हुए एक अन्य जवान को पास के अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: रहीम शाह के अनुसार ‘सेहत का इंसाफ’ कार्यक्रम के स्थल के पास बम लगाया गया था.

बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने कहा कि दो किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया गया.किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस तरह के विस्फोटों के लिए आमतौर पर प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान को जिम्मेदार ठहराया जाता है जिसने अमेरिका की ओर से ड्रोन हमले नहीं रोके जाने तक आदिवासी क्षेत्र में पोलियो टीकाकरण पर रोक लगा रखी है. पिछले कुछ सालों में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में और कराची में पोलियो टीकाकरण दलों पर हमलों में दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी मारे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola