पाक:सिनेमा घर में दो बम विस्फोट,पांच की मौत

पेशावर : खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी के एक सिनेमा घर में रविवार को दो बम विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए. प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार, विस्फोट के वक्त सिनेमा घर में 70 लोग थे. थाने के सामने स्थित इस सिनेमा घर में कोई […]
पेशावर : खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी के एक सिनेमा घर में रविवार को दो बम विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए. प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार, विस्फोट के वक्त सिनेमा घर में 70 लोग थे. थाने के सामने स्थित इस सिनेमा घर में कोई पश्तो फिल्म चल रही थी.
मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, विस्फोट में पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है. डॉन अखबार की वेबसाइट पर आयी खबर के अनुसार, घायलों को सरकारी लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.अधिकारियों को संदेह है कि किसी ने हॉल के भीतर दो हथगोले फेंके थे. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










