न्यूजीलैंड में भूकंप, कोई बड़ी क्षति नहीं

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन सहित निचले नॉर्थ आईलैंड में आज एक तीव्र भूकंप आया। इसमें किसी भी बड़े नुकसान अथवा किसी भी व्यक्ति के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. संयुक्त राष्ट्र भूगर्भ सर्वेक्षण ने खबर दी है कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजकर बावन मिनट पर मास्टरटन शहर […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन सहित निचले नॉर्थ आईलैंड में आज एक तीव्र भूकंप आया। इसमें किसी भी बड़े नुकसान अथवा किसी भी व्यक्ति के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र भूगर्भ सर्वेक्षण ने खबर दी है कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजकर बावन मिनट पर मास्टरटन शहर से लगभग 38 किलोमीटर उत्तर में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इलाके में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अधिकतर वेलिंगटन निवासी भूकंप के समय घर पर थे. इस भूकंप से एक बहुत बड़ी ईगल की प्रतिमा, जो कि निदेशक पीटर जैक्सन की तीन महाकाव्यों पर आधारित फिल्म ‘द हॉबिट’ के प्रमोशन के लिए वेलिंगटन हवाईअड्डे पर लटकाई गई थी, नीचे गिर गई.
न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जो कि भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है और एक वृत्तखंड बनाता है. यह ‘पैसिपिक रिम’ के इर्दगिर्द फैला हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










