हसीना ने गृह, रक्षा, विदेश विभाग अपने पास रखे

Published at :13 Jan 2014 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
हसीना ने गृह, रक्षा, विदेश विभाग अपने पास रखे

ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना रक्षा, गृह और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.हसीना ने अपने 48 मंत्रियों को विभागों को बंटवारा करते हुए इन विभागों को अपने पास रखने का फैसला किया. इसके साथ कैबिनेट मामला, लोक प्रशासन और सैन्य बल इकाई विभागों को अपने पास ही रखा है. ये विभाग […]

विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना रक्षा, गृह और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.हसीना ने अपने 48 मंत्रियों को विभागों को बंटवारा करते हुए इन विभागों को अपने पास रखने का फैसला किया. इसके साथ कैबिनेट मामला, लोक प्रशासन और सैन्य बल इकाई विभागों को अपने पास ही रखा है. ये विभाग पहले भी उनके पास थे.

यहां कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद कैबिनेट की ओर से जारी बयान के मुताबिक हसीना उन दूसरे विभागों को भी अपने पास रखेंगी जिनका कोई मंत्री अथवा राज्य मंत्री नहीं है.हसीना और 48 मंत्रियों ने कल शपथ ली थी. 66 साल की हसीना के अलावा 29 सांसदों को कैबिनेट, जबकि 17 सांसदों को राज्य मंत्री तथा दो को उप मंत्री बनाया गया है.

हसीना ने अपने पहले के कई मंत्रियों को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी है. इनमें पहले विदेश मंत्री रहीं दीपू मोनी, गृह मंत्री रहे मोहिउद्दीन खान आलमगीर और बिना विभाग के मंत्री रहे सुरोजीत सेनगुप्ता शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola