शरीफ ने जेएफ-17 के वायुसेना में शामिल किए जाने की सराहना की

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वायुसेना में लड़ाकू विमान जेएफ-17 को शामिल किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा रणनीति आधुनिक ढ़र्रे पर चल रही है. शरीफ ने कहा, ‘‘आज, कोई भी किसी भी क्षेत्र में हजारों मील तक पहुंच सकता है. यह वायुसेना की क्षमता और नई तकनीक […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वायुसेना में लड़ाकू विमान जेएफ-17 को शामिल किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा रणनीति आधुनिक ढ़र्रे पर चल रही है.
शरीफ ने कहा, ‘‘आज, कोई भी किसी भी क्षेत्र में हजारों मील तक पहुंच सकता है. यह वायुसेना की क्षमता और नई तकनीक के कारण संभव हुआ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि कोई भी जंग पुरानी तकनीक और रणनीति के सहारे नहीं जीती जा सकती.’’ इस विमान का निर्माण चीन की मदद से किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










