चीन में मूसलाधार बारिश में 53 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
बीजिंग: चीन के दक्षिणी हिस्से में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं. सरकारी चैनल सीसीटीवी के अनुसार बारिश में 53 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता बताए गए हैं. इससे पहले समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी थी कि […]
बीजिंग: चीन के दक्षिणी हिस्से में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं. सरकारी चैनल सीसीटीवी के अनुसार बारिश में 53 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता बताए गए हैं.
इससे पहले समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी थी कि बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं.
गुआंगदोंग और जियांगसी प्रांतों में बारिश का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है. गुआंगदोंग की कई नदियों में जलस्तर खतरनाक स्थिति से उपर तक चला गया है जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.बारिश के कारण 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 2,675 मकान ध्वस्त हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










