अमेरिका के लिए भारत हर लिहाज से अहम: अमेरिकी थिंक टैंक

Updated at : 13 Nov 2015 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के लिए भारत हर लिहाज से अहम: अमेरिकी थिंक टैंक

वॉशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने आज कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह अपनी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद और भारत की ओर इसके रुख से निपटने में अपने दायित्वों को निभाए. थिंक टैंक ने कहा कि भारत अब अमेरिकी हितों के लिए लगभग हर पहलू से अहम […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने आज कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह अपनी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद और भारत की ओर इसके रुख से निपटने में अपने दायित्वों को निभाए. थिंक टैंक ने कहा कि भारत अब अमेरिकी हितों के लिए लगभग हर पहलू से अहम हो गया है. काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) ने भारत पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका और भारत को करीबी सहयोग के जरिए आपसी स्वहित के कदम उठाने चाहिए और पाकिस्तान से जवाबदेही की मांग करनी चाहिए.

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिका को मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान एक राष्ट्र के तौर पर अपनी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद, जिसका रुख भारत और अफगानिस्तान दोनों तरफ है, से निपटने में अपने दायित्वों को निभाए.’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘यदि पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं करना चाहता तो वॉशिंगटन को रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए उसे अमेरिकी करदाताओं के धन भेजने की प्रक्रिया बंद करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola