सीरिया में मस्जिद पर कार बम हमले में सात बच्चों समेत 40 मरे

Published at :26 Oct 2013 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में मस्जिद पर कार बम हमले में सात बच्चों समेत 40 मरे

बेरुत : सीरिया में दमिश्क के पास सक वाडी बराडा इलाके में कल एक मस्जिद में हुए कार बम धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कम से कम 40 हो गयी. मारे जाने वाले लोगों में सात बच्चे शामिल हैं. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी. सीरियाई सरकार और विपक्ष […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरिया में दमिश्क के पास सक वाडी बराडा इलाके में कल एक मस्जिद में हुए कार बम धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कम से कम 40 हो गयी. मारे जाने वाले लोगों में सात बच्चे शामिल हैं. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी.

सीरियाई सरकार और विपक्ष ने दमिश्क में हुए इस हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. सक वाडी बराडा विद्रोहियों के कब्जे में है और राष्ट्रपति बशर अल असद के वफादार सैनिकों ने इसे घेर रखा है.

ऑब्जर्वेटरी ने कहा, ‘‘सक वाडी बराडा में जुमे की नमाज के बाद हुए कार बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गयी. मरने वालों में सात बच्चे और एक महिला शामिल हैं.’’इसने कहा, ‘‘मृतकों संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि दर्जनों लोग घायल हैं और उनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है.’’

इससे पहले सरकारी संवाद एजेंसी साना :एसएएनए: ने हमलों के लिए ‘‘आतंकवादियों’ को जिम्मेदार ठहराया था. असद सरकार अपने खिलाफ संघर्षरत विद्रोही बलों को इसी नाम से बुलाती है. विपक्षी राष्ट्रीय गठबंधन :नेशरल कोएलिशन: ने हमले के लिए असद सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए एक बयान में कहा, ‘‘बशर अल असद के गिरोहों ने दोपहर में दो कार बम विस्फोट किए. बम सक वाडी बराडा में ओसामा बिन जैद मस्जिद के सामने लगाए गए थे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola