ओबामा से आफिया सिद्दीकी को रिहा करने का आग्रह

Published at :25 Oct 2013 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा से आफिया सिद्दीकी को रिहा करने का आग्रह

वाशिंगटन : अमेरिका में कई विशिष्ठ लोगों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से आग्रह किया है कि अलकायदा से कथित तौर पर संपर्क रखने तथा हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी को रिहा किया जाए. दोनों देशों की ओर से द्विपक्षीय संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत करने के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में कई विशिष्ठ लोगों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से आग्रह किया है कि अलकायदा से कथित तौर पर संपर्क रखने तथा हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी को रिहा किया जाए.

दोनों देशों की ओर से द्विपक्षीय संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत करने के प्रयासों के बीच विशिष्ठ नागरिकों ने ओबामा के नाम लिखे खुले पत्र में आग्रह किया है कि तत्काल कदम उठाते हुए आफिया को इस साल के आखिर तक पाकिस्तान भेजना सुनिश्चित किया जाए.

इस पत्र पर पूर्व अमेरिकी एटॉर्नी रैमसे क्लार्क और पूर्व सांसद माइक ग्रावेल तथा पॉल फिंडले जैसे लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं. इस पत्र में ओबामा के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी संबोधित किया गया है. शरीफ ने बीते बुधवार को व्हाइट हाउस में ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान भी आफिया की रिहाई की मांग की थी. आफिया को अमेरिका में 86 साल की सजा सुनाई गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola