धमकियों के बीच पाकिस्तान में पोलियो अभियान शुरु

इस्लामाबाद: तालिबान के प्रतिबंध और धमकियों के बीच पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में आज से तीन दिवसीय पोलियो अभियान शुरु हुआ. तालिबान ने बीमारी को समूल नष्ट करने की वैश्विक कोशिशों को अवरुद्ध करने की धमकी दी है. इस अभियान के तहत छह जिलों में पांच वर्ष से कम उम्र के 15 लाख बच्चों […]
इस्लामाबाद: तालिबान के प्रतिबंध और धमकियों के बीच पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में आज से तीन दिवसीय पोलियो अभियान शुरु हुआ. तालिबान ने बीमारी को समूल नष्ट करने की वैश्विक कोशिशों को अवरुद्ध करने की धमकी दी है. इस अभियान के तहत छह जिलों में पांच वर्ष से कम उम्र के 15 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी.
पोलियो का विषाणु अब सिर्फ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया के कुछ हिस्सों तक ही बचा है. तालिबान द्वारा पिछले वर्ष पोलियो अभियान को मुसलमानों का बंध्याकरण करने की ‘पश्चिमी साजिश’ करार दिए जाने के बाद से लगातार पोलियो की दवा पिलाने वाले कार्यकताओं पर हमले होते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










