जापान में तूफान से मरने वालों की संख्या 24 हुई

ओशिमा (जापान) : जापानी द्वीप में जबरदस्त तूफान और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है और शवों की तलाश में गोताखोर एवं अन्य कर्मी जुटे हुए हैं.जापान की राजधानी से 120 किलोमीटर दूर ओशिमा द्वीप में भूस्खलन के बाद लापता 27 लोगों की तलाश के लिए तटरक्षक दल लगे हुए हैं. […]
ओशिमा (जापान) : जापानी द्वीप में जबरदस्त तूफान और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है और शवों की तलाश में गोताखोर एवं अन्य कर्मी जुटे हुए हैं.जापान की राजधानी से 120 किलोमीटर दूर ओशिमा द्वीप में भूस्खलन के बाद लापता 27 लोगों की तलाश के लिए तटरक्षक दल लगे हुए हैं.
जवान, दमकलकर्मी और पुलिस तलाशी अभियान में लगे हुए हैं. क्षतिग्रस्त घरों के कारण जमा मलबे को हटाया जा रहा है.एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि कनागवा तट के नजदीक दो बच्चों में से एक का शव मिला. दूसरे बच्चे का शव अब तक नहीं मिला है. मंगलवार की देर रात पिछले 10 साल में आये सबसे शक्तिशाली तूफान वीफा से जापानी तट काफी प्रभावित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










