नेपाल ने भारतीय राजदूत को बुलाया, आपूर्ति के आवाजाही का मुद्दा उठाया

Published at :25 Sep 2015 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल ने भारतीय राजदूत को बुलाया, आपूर्ति के आवाजाही का मुद्दा उठाया

काठमांडो : नेपाल के नये संविधान को लेकर भारत.. नेपाल संबंधों में आज असहजता दिखी जब नेपाल सरकार ने भारतीय राजदूत को बुलाकर भारत की तरफ से जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति में ‘‘बाधा’ का मुद्दा उठाया. भारत ने भी आज एक बार फिर ‘‘विश्वसनीय और असरदार’ तरीके से इस देश की अशांति को दूर करने […]

विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल के नये संविधान को लेकर भारत.. नेपाल संबंधों में आज असहजता दिखी जब नेपाल सरकार ने भारतीय राजदूत को बुलाकर भारत की तरफ से जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति में ‘‘बाधा’ का मुद्दा उठाया.

भारत ने भी आज एक बार फिर ‘‘विश्वसनीय और असरदार’ तरीके से इस देश की अशांति को दूर करने के लिये दबाव बनाया. नेपाल के विदेश मंत्री खागा राज अधिकारी ने भारतीय राजदूत रंजीत राय को बुलाया क्योंकि नये संविधान का विरोध कर रहे सैकडों प्रदर्शनकारियों ने भारत नेपाल सीमा पर प्रमुख कारोबारी जांच चौकी को अवरुद्ध कर दिया.

सूत्रों के अनुसार, राय ने नेपाली नेता से कहा कि अवरोध नेपाल की तरफ कुछ वर्गों द्वारा अशांति, आंदोलन और प्रदर्शन के कारण है. खास बात यह है कि इससे पहले आज भारत ने नेपाल से ‘‘विश्वसनीय और असरदार तरीके से’ वर्तमान शांति के कारणों से निपटने को कहा. अधिकारी ने राय को यहां विदेश मंत्रालय में बुलाया और सीमा जांच चौकियों पर वर्तमान स्थिति पर चर्चा की.

महेंद्र बहादुर पाण्डेय संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए अमेरिका में होने के कारण अधिकारी कार्यवाहक विदेश मंत्री की भूमिका में हैं. नेपाल के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, अधिकारी ने नेपाल में जरुरी आपूर्ति करने वाले वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही में भारत सरकार का सहयोग भी मांगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola