नाइजीरिया, चाड में बोको हराम के हमले में 17 की मौत

Published at :12 Jul 2015 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया, चाड में बोको हराम के हमले में 17 की मौत

जामेना: चाड की राजधानी में भीड भरे एक बाजार में बोको हराम के एक आत्मघाती बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गयी. इस हमले से कुछ दिन पहले ही उग्रवादी समूह ने शहर में हुए एक बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. उस विस्फोट में 38 लोगों की मौत हो गयी थी. नाइजीरिया […]

विज्ञापन

जामेना: चाड की राजधानी में भीड भरे एक बाजार में बोको हराम के एक आत्मघाती बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गयी. इस हमले से कुछ दिन पहले ही उग्रवादी समूह ने शहर में हुए एक बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. उस विस्फोट में 38 लोगों की मौत हो गयी थी.

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरि में इससे पहले हुए एक बम विस्फोट में दो पैदल यात्री मारे गए थे. मौजूदा हमले में जामेना में एक व्यक्ति महिला के वेश में, नकाब पहन कर आया और फिर इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया.

सिविलियन मिलिशिया के एक सदस्य और निवासियों ने बताया कि शुक्रवार की रात को लडाकों ने मैदुगुरि से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगाम्डू गांव में छापा मारा था.पुलिस महानिदेशक ताहेर इरडा ने बताया कि जामेना में हमलावर ने उस समय इस आत्मघाती विस्फोट को अंजाम दिया जब उसे बाजार के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के लिए रोका गया था.

पुलिस प्रवक्ता पॉल मंगा ने बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या कल 15 हो गयी थी और 80 लोग घायल हो गये थे. जिसमें से चार की हालत गंभीर बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola