रूसी सेना में शामिल 51 भारतीयों की मौत, 139 डिस्चार्ज, बाकी की रिहाई के लिए रूस से बातचीत जारी

Updated:
विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Photo/X)

रूसी सेना में भर्ती 51 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 139 को सेना से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

विज्ञापन

रूसी सेना में भर्ती किए गए 227 भारतीय नागरिकों में से 51 की मौत हो चुकी है, जबकि 139 को सेना से डिस्चार्ज किया जा चुका है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान सोमवार को विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में यह जानकारी दी.

विज्ञापन

मिस्री ने बताया कि भारत रूस के साथ लगातार संपर्क में है और रूसी सेना में अभी भी मौजूद भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और भारत वापसी के लिए बातचीत जारी है. मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास भी इस मामले की निगरानी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- 'जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे'

यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बीच भी सामने आया है. भारत पहले भी रूस से भारतीय नागरिकों को सेना से मुक्त कर वापस भेजने की मांग कर चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola